ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

कोटा दशहरा मेला: बाल प्रतिभा कार्यक्रम के ऑडिशन आज से, 30 अक्टूबर और 2 नवंबर को मंच पर दिखेगा हुनर

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा दशहरा मेला: बाल प्रतिभा कार्यक्रम के ऑडिशन आज से, 30 अक्टूबर और 2 नवंबर को मंच पर दिखेगा हुनर
कोटा दशहरा मेला: बाल प्रतिभा कार्यक्रम के ऑडिशन आज से, 30 अक्टूबर और 2 नवंबर को मंच पर दिखेगा हुनर
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा, 24 अक्टूबर। राष्ट्रीय दशहरा मेला 2026 के तहत आयोजित होने वाले बाल प्रतिभा कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के लिए 24 और 25 अक्टूबर को ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। ऑडिशन में चयनित बच्चों को दशहरा मैदान स्थित विजयश्री रंगमंच पर 30 अक्टूबर और 2 नवंबर को अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

महापौर अनुसुईया गोस्वामी ने बताया कि बच्चों के ऑडिशन नगर निगम भवन के स्वागत हॉल में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होंगे। पहले से पंजीकरण करा चुके बच्चों के चयन के लिए यह प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। ऑडिशन में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम सूची तैयार की जाएगी।

5 से 15 वर्ष तक के बच्चे ले सकेंगे भाग

महापौर ने बताया कि बाल प्रतिभा कार्यक्रम में 5 से 15 वर्ष तक के बच्चे हिस्सा ले सकेंगे। बालक और बालिका वर्ग के प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। बच्चे गायन, वादन, नृत्य सहित अन्य कलाओं में प्रस्तुति दे सकेंगे। चयन बच्चों के मंचीय प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

मौके पर भी करा सकेंगे पंजीकरण

मेला अधिकारी एवं नगर निगम आयुक्त ओपी मेहरा ने बताया कि जिन बच्चों ने पहले पंजीकरण नहीं कराया है, वे भी ऑडिशन स्थल पर पहुंचकर अपना नाम दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए मौके पर ही पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अभिभावक अपने बच्चों के साथ निर्धारित समय पर नगर निगम भवन के स्वागत हॉल में पहुंचकर पंजीकरण करवा सकते हैं और ऑडिशन में शामिल करा सकते हैं।

बाल प्रतिभा कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को अपनी कला और हुनर प्रदर्शित करने के लिए राष्ट्रीय दशहरा मेले के मुख्य मंच पर अवसर मिलेगा।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: