ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

दशहरा मेले में हुनर दिखाने का मौका, 22 अक्टूबर को होगी कुकिंग प्रतियोगिता

नगर निगम भवन में होगी फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता, प्रतिभागियों को सामग्री खुद लानी होगी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
दशहरा मेले में हुनर दिखाने का मौका, 22 अक्टूबर को होगी कुकिंग प्रतियोगिता
दशहरा मेले में हुनर दिखाने का मौका, 22 अक्टूबर को होगी कुकिंग प्रतियोगिता
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

कोटा के 133वें राष्ट्रीय मेला दशहरा-2026 में शहरवासियों को अपनी पाक कला और अन्य प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। मेले के तहत 22 अक्टूबर को नगर निगम भवन में फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों को बिना चूल्हे, गैस या इंडक्शन का उपयोग किए 30 मिनट में केवल एक व्यंजन तैयार करना होगा।

महापौर अनुसुईया गोस्वामी ने बताया कि प्रतियोगिता में किसी भी प्रकार से आग जलाकर व्यंजन पकाने की अनुमति नहीं होगी। प्रतिभागियों को डिश बनाने में इस्तेमाल होने वाली सभी आवश्यक सामग्री अपने साथ लानी होगी।

मेला अधिकारी एवं नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि कुकिंग सहित अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी नगर निगम की वेबसाइट www.kotamc.org से निशुल्क आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन 18 अक्टूबर 2026 तक नगर निगम कार्यालय के मेला प्रकोष्ठ स्थित कमरा नंबर 441 में जमा कराने होंगे।

मेले में 24 अक्टूबर को मल्लखंभ, 26 अक्टूबर को हत्ता माला, 27 अक्टूबर को दिन में रंगोली, मांडना व मेहंदी और रात में साफा बांधो प्रतियोगिता होगी। 28 अक्टूबर को बेस्ट ब्राइडल मेकअप, 30 अक्टूबर और 2 नवंबर को बाल प्रतिभा कार्यक्रम तथा 1 नवंबर को दाढ़ी-मूंछ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: