ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

दशहरा मेले की सांस्कृतिक संध्या में बिखरे लोक कला और संगीत के रंग

विजयश्री रंगमंच पर गणेश वंदना से हुई शुरुआत, बाल कलाकारों के नृत्य और गीतों की जुगलबंदी ने बांधा समां

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
दशहरा मेले की सांस्कृतिक संध्या में बिखरे लोक कला और संगीत के रंग
दशहरा मेले की सांस्कृतिक संध्या में बिखरे लोक कला और संगीत के रंग
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। राष्ट्रीय मेला दशहरा 2026 के तहत गुरुवार को विजयश्री रंगमंच पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोक कला, संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा शहर जिला मंत्री शैलेंद्र ऋषि, पूर्व पार्षद बालचंद शर्मा, रेखा यादव और सुमित्रा खींची ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत कलाकार आकाश भट्ट की संगीतमय गणेश वंदना से हुई। भक्ति भाव से ओतप्रोत प्रस्तुति के बाद मंच पर रंगारंग कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।

बाल कलाकारों के नृत्य ने बटोरी तालियां

कार्यक्रम में बाल कलाकार वान्या और भाविक ने प्रसिद्ध लोक भजन 'रनेजा रा नाथ मारो हेलो…' पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी। उनकी ऊर्जावान प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।

इसके बाद जगदीश निर्मल और रितु जोशी ने सदाबहार गीत 'तू कहां, मैं यहां…' की मधुर जुगलबंदी पेश की। दोनों कलाकारों की गायकी ने सांस्कृतिक संध्या में संगीत के रंग भर दिए और दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

राष्ट्रीय दशहरा मेले के अंतर्गत आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक परंपराओं, भक्ति संगीत और मनोरंजक प्रस्तुतियों का संगम देखने को मिला। विजयश्री रंगमंच पर सजी इस संध्या ने मेले के सांस्कृतिक माहौल को और जीवंत बनाया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: