ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

कोटा दशहरा मेले में आज होगा ड्रोन शो, 500 से अधिक स्वदेशी ड्रोन से रोशन होगा आसमान

शाम 7 बजे विजयश्री रंगमंच पर होगा आयोजन, 5 किलोमीटर दूर से दिखाई देंगी आसमान में बनने वाली 3D आकृतियां

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा दशहरा मेले में आज होगा ड्रोन शो, 500 से अधिक स्वदेशी ड्रोन से रोशन होगा आसमान
कोटा दशहरा मेले में आज होगा ड्रोन शो, 500 से अधिक स्वदेशी ड्रोन से रोशन होगा आसमान
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा, 4 नवंबर। 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेला-2026 के तहत सोमवार शाम 7 बजे विजयश्री रंगमंच पर आधुनिक ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा। इसमें 500 से अधिक स्वदेशी ड्रोन एक साथ आसमान में उड़ान भरकर आकर्षक आकृतियां और रोशनी का प्रदर्शन करेंगे।

महापौर अनुसूया गोस्वामी ने बताया कि ड्रोन शो के माध्यम से दर्शकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना का संचार होगा। मेक इन इंडिया की मिसाल पेश करते हुए स्वदेशी ड्रोन के जरिए आसमान में आकर्षक दृश्य तैयार किए जाएंगे। यह प्रदर्शन दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहेगा।

5 किलोमीटर दूर से दिखाई देंगी 3D आकृतियां

मेला अधिकारी एवं आयुक्त ओपी मेहरा ने बताया कि ड्रोन शो के दौरान आसमान में बनने वाली 3D आकृतियों को करीब 5 किलोमीटर की दूरी से भी स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा। अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर और एनीमेशन प्रोग्राम के जरिए संचालित होने वाले इन स्वदेशी ड्रोन को 'ब्लेज' नाम दिया गया है। इनमें लाइट एमिटिंग डायोड (LED) लगाए गए हैं।

लाखों रंग संयोजनों और विशेष प्रकाश व्यवस्था के माध्यम से ड्रोन आसमान में अलग-अलग आकृतियां और दृश्य बनाएंगे। रोशनी और तकनीक के इस प्रदर्शन में आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगा। दशहरा मेले में आने वाले दर्शकों के लिए यह शो एक प्रमुख आकर्षण होगा।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: