ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

दशहरा मेले में सरकारी स्कूलों के बच्चों की मौज-मस्ती, झूलों का लिया आनंद

एक दिन में करीब 1000 विद्यार्थियों ने किया मेला भ्रमण, नगर निगम का इस साल 10 हजार बच्चों को मेले तक लाने का लक्ष्य

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
दशहरा मेले में सरकारी स्कूलों के बच्चों की मौज-मस्ती, झूलों का लिया आनंद
दशहरा मेले में सरकारी स्कूलों के बच्चों की मौज-मस्ती, झूलों का लिया आनंद
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा

कोटा। दशहरा मेले के झूले, रौनक और उत्सवी माहौल का आनंद अब सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी भी उठा रहे हैं। 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेला-2026 में नगर निगम की ओर से बच्चों को मेला भ्रमण कराने की पहल की जा रही है। मंगलवार को करीब 1000 विद्यार्थियों ने मेले में पहुंचकर विभिन्न झूलों का आनंद लिया और आकर्षणों को करीब से देखा। बच्चों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।

मेले में घूमते, झूलों पर आनंद लेते और साथियों के साथ खुशियां बांटते बच्चों के चेहरों पर उत्साह नजर आया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के नियमित माहौल से अलग मनोरंजन का अवसर देने के साथ कोटा की सांस्कृतिक विरासत और मेले की परंपराओं से परिचित कराना है।

इस साल 10 हजार बच्चों को मेला दिखाने का लक्ष्य

नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निर्देश और महापौर अनुसुइया गोस्वामी के मार्गदर्शन में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रतिदिन मेला भ्रमण कराया जा रहा है। निगम का लक्ष्य इस वर्ष करीब 10 हजार बच्चों को मेले तक लाने का है, ताकि वे यहां की सांस्कृतिक परंपराओं और उत्सवी माहौल को करीब से महसूस कर सकें।

मंगलवार को उप महापौर विवेक राजवंशी और आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा के साथ करीब एक हजार विद्यार्थियों ने मेले का भ्रमण किया। बच्चों के लिए यह अवसर मनोरंजन के साथ सामूहिक अनुभव और यादें संजोने का भी माध्यम बना।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: