ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

दशहरा मेले में आज सजेगा कवि सम्मेलन का मंच, देशभर के नामचीन रचनाकार करेंगे काव्यपाठ

विजयश्री रंगमंच पर रात 8:30 बजे होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, दिन में रंगोली, मांडना और मेहंदी प्रतियोगिताएं; शाम को सजेगी साफा-पाग की महफिल

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
दशहरा मेले में आज सजेगा कवि सम्मेलन का मंच, देशभर के नामचीन रचनाकार करेंगे काव्यपाठ
दशहरा मेले में आज सजेगा कवि सम्मेलन का मंच, देशभर के नामचीन रचनाकार करेंगे काव्यपाठ
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा

कोटा, 27 अक्टूबर। राष्ट्रीय दशहरा मेला-2026 में मंगलवार को साहित्य, कला और राजस्थानी परंपराओं के रंग देखने को मिलेंगे। मेले के विजयश्री रंगमंच पर रात 8:30 बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें देशभर के ख्यातनाम कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को साहित्य और हास्य-व्यंग्य के रंगों से रूबरू कराएंगे। वहीं, दिन में नगर निगम परिसर में रंगोली, मांडना और मेहंदी प्रतियोगिताएं होंगी तथा शाम को राजस्थानी संस्कृति की पहचान साफा-पाग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

महापौर अनुसूइया गोस्वामी ने बताया कि अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में सत्यनारायण सत्तन, जगदीश सोलंकी, शशिकांत यादव, अंजुम रहबर, कविता तिवारी, चेतन चर्चित, विनीत चौहान, विष्णु सक्सेना और सुंदर कटारिया काव्यपाठ करेंगे। अपनी ओजस्वी और सरस रचनाओं के लिए पहचान रखने वाले ये कवि विजयश्री रंगमंच पर साहित्यिक संध्या को खास बनाएंगे।

दिन में दिखेगा रंगोली, मांडना और मेहंदी का हुनर

कवि सम्मेलन से पहले मंगलवार दोपहर 12 बजे से नगर निगम कार्यालय परिसर में रंगोली, मांडना और मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इनमें प्रतिभागी अपनी कलात्मक प्रतिभा और पारंपरिक लोककलाओं का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिताओं के माध्यम से मेले में कला और संस्कृति से जुड़े आयोजनों को मंच मिलेगा।

शाम 7 बजे होगी साफा-पाग प्रतियोगिता

राजस्थानी संस्कृति की आन-बान-शान का प्रतीक साफा और कोटा की पारंपरिक पाग भी मेले में आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मंगलवार शाम 7 बजे विजयश्री रंगमंच पर साफा-पाग प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें प्रतिभागी पारंपरिक साफा बांधने की कला का प्रदर्शन करेंगे। कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के जरिए दशहरा मेला साहित्य, लोककला और राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत का संगम प्रस्तुत करेगा।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: