ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / होम / लेख विस्तार
होम

किसान रंगमंच पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का शुभारंभ, गणेश वंदना और लोकनृत्यों ने बांधा समां

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
किसान रंगमंच पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का शुभारंभ, गणेश वंदना और लोकनृत्यों ने बांधा समां
किसान रंगमंच पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का शुभारंभ, गणेश वंदना और लोकनृत्यों ने बांधा समां
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा, 24 अक्टूबर। राष्ट्रीय दशहरा मेला 2026 के तहत किसान रंगमंच पर सांस्कृतिक एवं लोक कला प्रस्तुतियों का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद गणेश वंदना और रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम में पूर्व पार्षद रेखा गोस्वामी, भगत गोस्वामी, पूर्व पार्षद लक्ष्मी मेहरा, कुलदीप मेहरा, पूर्व पार्षद दीपक बंसीवाल, पार्षद मुकेश शर्मा, कपिल भारती, महावीर प्रजापति, धीरेंद्र शर्मा और ओमप्रकाश सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और मेले की सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के प्रयासों की सराहना की।

गणेश वंदना से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत निर्मल इवेंट्स के कलाकारों ने विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश की वंदना से की।

भक्तिमय प्रस्तुति के बाद मंच पर रंगारंग और लोकनृत्यों का सिलसिला शुरू हुआ।

कलाकार संध्या ने अपने आकर्षक ‘चाल मतवाली’ नृत्य से दर्शकों की तालियां बटोरीं। वहीं कलाकार मुस्कान ने ‘चित्रहार’ श्रृंखला के तहत ‘गोरी गोरी गजम’ और ‘खम्मा घणी’ जैसे लोकप्रिय लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया।

कलाकारों की प्रस्तुतियों के दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। किसान रंगमंच पर आयोजित इस कार्यक्रम में लोक कला, संगीत और नृत्य के रंग देखने को मिले।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: