ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

कोटा दशहरा मेले में आज मलखंभ का रोमांच, खिलाड़ी दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा दशहरा मेले में आज मलखंभ का रोमांच, खिलाड़ी दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब
कोटा दशहरा मेले में आज मलखंभ का रोमांच, खिलाड़ी दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा, 24 अक्टूबर। राष्ट्रीय दशहरा मेला 2026 में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारंपरिक प्रतियोगिताओं का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शनिवार शाम 7 बजे विजयश्री रंगमंच पर मलखंभ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें खिलाड़ी लकड़ी के खंभे के सहारे संतुलन, लचक और शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न साहसिक योग क्रियाएं और कलाबाजियां दिखाएंगे।

महापौर अनुसुईया गोस्वामी ने बताया कि मलखंभ भारतीय पारंपरिक खेलों में विशेष स्थान रखता है। इसमें खिलाड़ियों को शारीरिक मजबूती के साथ संतुलन, एकाग्रता और अभ्यास की जरूरत होती है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के हैरतअंगेज करतब दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

आने वाले दिनों में होंगी कई प्रतियोगिताएं

मेला अधिकारी ओपी मेहरा ने बताया कि राष्ट्रीय दशहरा मेले में शहरवासियों के मनोरंजन और प्रतिभाओं को मंच देने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक, पारंपरिक और मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। आगामी दिनों में होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों का कैलेंडर इस प्रकार है:

  • 26 अक्टूबर: हत्ता माला प्रतियोगिता
  • 27 अक्टूबर: दिन में रंगोली, मांडना और मेहंदी प्रतियोगिताएं; रात में साफा बांधो प्रतियोगिता
  • 28 अक्टूबर: बेस्ट ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता
  • 30 अक्टूबर और 2 नवंबर: बाल प्रतिभा कार्यक्रम
  • 1 नवंबर: दाढ़ी-मूंछ प्रतियोगिता

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: