ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

कोटा दशहरा मेले में रावण दहन स्थल बदला, 5 फीट गहरे आरसीसी फाउंडेशन पर टिकेंगे पुतले

महापौर अनुसुईया गोस्वामी और मेला अधिकारी ओमप्रकाश मेहरा ने बताया, सुरक्षा और बेहतर दृश्यता को ध्यान में रखकर किया बदलाव

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा दशहरा मेले में रावण दहन स्थल बदला, 5 फीट गहरे आरसीसी फाउंडेशन पर टिकेंगे पुतले
कोटा दशहरा मेले में रावण दहन स्थल बदला, 5 फीट गहरे आरसीसी फाउंडेशन पर टिकेंगे पुतले
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

राष्ट्रीय दशहरा मेला-2026 में इस बार रावण दहन स्थल पर बदलाव किया गया है। नगर निगम ने दशहरा मैदान में विजयश्री रंगमंच के सामने स्थित पुराने पेडस्टल को हटाकर नई जगह पर मजबूत आरसीसी सॉलिड फाउंडेशन तैयार कराया है। रावण दहन स्थल को रंगमंच के सामने से करीब 500 फीट आगे स्थानांतरित किया गया है। नगर निगम के अनुसार, यह बदलाव पुतलों की ऊंचाई, सुरक्षा और दर्शकों को बेहतर दृश्यता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है।

महापौर अनुसुईया गोस्वामी ने बताया कि पुराना पेडस्टल विजयश्री रंगमंच के ठीक सामने होने से रंगमंच की दृश्यता और सुंदरता प्रभावित होती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए इसे हटाकर दहन स्थल को नई जगह तैयार कराया गया है। मेला अधिकारी एवं आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद निर्माण कार्य कराया गया।

पुतलों के लिए मजबूत नींव

दहन स्थल की कच्ची जमीन को देखते हुए पुतलों के संतुलन और मजबूती के लिए विशेष आरसीसी फाउंडेशन बनाए गए हैं। रावण के पुतले के लिए 20×20 फीट का फाउंडेशन तैयार किया गया है, जबकि कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के लिए 12×12 फीट के फाउंडेशन बनाए गए हैं। सभी फाउंडेशन जमीन में पांच फीट गहराई तक रखे गए हैं।

महापौर के अनुसार, फाउंडेशन में स्टील की विशेष जैक वाली रॉड लगाई गई हैं। पेडस्टल पर फिश प्लेट के जरिए जोड़ भी तैयार किए गए हैं, ताकि पुतलों को मजबूती से स्थापित किया जा सके। नगर निगम का कहना है कि नई व्यवस्था से रावण दहन के दौरान सुरक्षा और दर्शकों की सुविधा को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय पार्षद, जनप्रतिनिधि और नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: