ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

मेले के लिए जल्द तैयार करें मैदान, खुले केबल अंडरग्राउंड होंगे

आयुक्त ने किया दशहरा मैदान का निरीक्षण, जांचीं व्यवस्थाएं

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
मेले के लिए जल्द तैयार करें मैदान, खुले केबल अंडरग्राउंड होंगे
मेले के लिए जल्द तैयार करें मैदान, खुले केबल अंडरग्राउंड होंगे
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरीक अभिव्यक्ति @ कोटा

राष्ट्रीय दशहरा मेला-2026 की तैयारियों को लेकर नगर निगम प्रशासन ने दशहरा मैदान में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी है। नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने शुक्रवार को दशहरा मैदान का निरीक्षण कर अधिकारियों को मेले से जुड़े सभी काम जल्द से जल्द पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि मेला शुरू होने से पहले परिसर में रंग-रोगन, सफाई, विद्युत व्यवस्था और निर्माण से जुड़े लंबित कार्य पूरे कर लिए जाएं।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने मैदान में चल रहे रंग-रोगन के काम की प्रगति देखी। परिसर में बने टॉयलेट की सफाई कराने के साथ आवश्यक मरम्मत और मेंटेनेंस पूरा करने को कहा। मैदान के कुछ हिस्सों में विद्युत केबल खुले में दिखाई देने पर उन्होंने इन्हें अंडरग्राउंड कराने के निर्देश दिए, ताकि मेले के दौरान किसी तरह की दुर्घटना की आशंका नहीं रहे। श्रीराम मंच के आसपास चल रहे निर्माण कार्य से निकला मलबा देखकर आयुक्त ने इसे तत्काल हटाने को कहा। वहीं पूरे दशहरा मैदान में उगी घास हटाकर परिसर की सफाई कराने और आवागमन वाले हिस्सों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।

रावण दहन स्थल पर भी पहुंचे आयुक्त

आयुक्त ने विजयश्री रंगमंच स्थित रावण दहन स्थल का भी निरीक्षण किया। यहां रावण दहन के लिए तैयार किए जा रहे फ्रेम का काम जल्द पूरा कर निर्धारित स्थान पर लगाने को कहा। रावण का पुतला तैयार कर रहे संवेदक को पुतले को आकर्षक और भव्य स्वरूप देने के साथ ऐसी सामग्री का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए, जिससे दहन के दौरान पुतला पूरी तरह जल सके। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त सृष्टि डबास, अतिरिक्त आयुक्त भावना सिंह, मुख्य अभियंता महेश चंद्र गोयल, अतिरिक्त मुख्य अभियंता जीपी शर्मा, अधिशासी अभियंता एक्स. कुरैशी, विष्णु वैष्णव, भुवनेश नवारिया, स्वास्थ्य अधिकारी रिचा गौतम सहित निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: