ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

साफे की चुन्नटों में झलकी राजस्थानी आन-बान, साफा बंधन में दीपक मेहरा प्रथम

दशहरा मेले में कोटा पाग और साफा प्रतियोगिता में 41 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर, 11 साल के बालकों से 65 वर्षीय बुजुर्गों तक ने लिया हिस्सा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
साफे की चुन्नटों में झलकी राजस्थानी आन-बान, साफा बंधन में दीपक मेहरा प्रथम
साफे की चुन्नटों में झलकी राजस्थानी आन-बान, साफा बंधन में दीपक मेहरा प्रथम
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा

कोटा। 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेला-2026 में मंगलवार को विजयश्री रंगमंच पर आयोजित कोटा पाग और साफा बंधन प्रतियोगिता में राजस्थानी संस्कृति के रंग देखने को मिले। पारंपरिक साफों और पगड़ियों की अलग-अलग शैलियों ने दर्शकों का ध्यान खींचा। प्रतियोगिता में 11 वर्ष के बालकों से लेकर 65 वर्ष तक के बुजुर्गों ने भाग लेकर परंपरा को जीवंत किया। कुल 41 प्रतिभागियों में चार महिलाएं भी शामिल रहीं, जबकि पांच प्रतिभागियों ने कोटा पाग श्रेणी में हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व पार्षद जगदीश सिंह जादौन, भाजपा दादाबाड़ी मंडल के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र हाड़ा, कोटा देहात जिला उपाध्यक्ष पवन हाड़ा, विज्ञान नगर मंडल प्रतिनिधि गजेंद्र सिंह देवड़ा, क्रय-विक्रय समिति के चेयरमैन निहाल सिंह राठौड़ और महावीर सिसोदिया ने मां सरस्वती एवं भगवान गणेश के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महापौर अनुसुइया गोस्वामी और नगर निगम आयुक्त ओपी मेहरा ने अतिथियों का स्वागत किया।

तीन मिनट में बांधना था साफा

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को तीन मिनट के निर्धारित समय में पूरी तरह खुले साफे को करीने से बांधना था। निर्णायकों ने साफा बांधने की शैली, चेहरे के अनुरूप उसके उठाव और झुकाव तथा चुन्नटों के राउंड के आधार पर अंक दिए। मोठड़ा, चुनड़ी, राजपूती, पचरंगी, जोधपुरी, मेवाड़ी, मारवाड़ी और हाड़ौती शैली के साफे आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों और महिलाओं ने भी अपने हुनर से मुकाबले को रोचक बनाया।

दीपक मेहरा और कुलदीप सिंह गोहाटा रहे प्रथम

साफा बंधन प्रतियोगिता में दीपक मेहरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। योगेश वर्मा दूसरे स्थान पर रहे, जबकि पवन सिंह, युवराज सिंह सोलंकी और प्रिंस मोदी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।

कोटा पाग प्रतियोगिता में कुलदीप सिंह गोहाटा प्रथम, लोकेश दाधीच द्वितीय और अमन मेघवाल तृतीय स्थान पर रहे।

समग्र विजेता बने प्रिंस मोदी

प्रतियोगिता की समग्र विजेता श्रेणी में रामपुरा निवासी प्रिंस मोदी को प्रथम स्थान मिला। सवाई माधोपुर के आदित्य सिंह नरूका दूसरे और बोरखेड़ा के लोकेश सिंह चौहान तीसरे स्थान पर रहे। आयोजन के जरिए पारंपरिक साफा और पाग बांधने की कला को मंच मिला और नई पीढ़ी को राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिला।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: