ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / मनोरंजन / लेख विस्तार
मनोरंजन

दशहरा मेले में आज सजेगी सिंधी सांस्कृतिक संध्या, रॉकस्टार नील तलरेजा देंगे प्रस्तुति

विजय श्री रंगमंच पर सूफी कलाम, लोक संगीत और मॉडर्न फ्यूजन का संगम; 450 से अधिक लाइव शो कर चुके हैं मुंबई के कलाकार

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
दशहरा मेले में आज सजेगी सिंधी सांस्कृतिक संध्या, रॉकस्टार नील तलरेजा देंगे प्रस्तुति
दशहरा मेले में आज सजेगी सिंधी सांस्कृतिक संध्या, रॉकस्टार नील तलरेजा देंगे प्रस्तुति
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। राष्ट्रीय मेला दशहरा 2026 में गुरुवार को विजय श्री रंगमंच पर सिंधी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। कार्यक्रम में मुंबई के सिंधी गायक, गीतकार और संगीतकार रॉकस्टार नील तलरेजा अपनी लाइव प्रस्तुति देंगे। आयोजन के माध्यम से पारंपरिक सिंधी संगीत और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

महापौर अनुसूइया गोस्वामी ने बताया कि दशहरा मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत आयोजित इस संध्या में सिंधी संगीत के विभिन्न रंग देखने को मिलेंगे। नील तलरेजा अपनी प्रस्तुति में पारंपरिक सिंधी सूफी कलाम, लोक संगीत और आधुनिक फ्यूजन का मेल पेश करेंगे।

15 वर्षों से संगीत जगत में सक्रिय हैं नील तलरेजा

नील तलरेजा पिछले 15 वर्षों से संगीत जगत में सक्रिय हैं। वे गायक होने के साथ गीतकार और संगीतकार भी हैं। उनके चर्चित गीत 'दारू दवा' ने उन्हें देश-विदेश में पहचान दिलाई। उनकी संगीत शैली की खासियत पारंपरिक सिंधी संगीत को आधुनिक बीट्स के साथ प्रस्तुत करना है। इस प्रयोग से युवा श्रोताओं के बीच सिंधी संगीत के प्रति रुचि बढ़ी है।

सूफी कलाम और आधुनिक मैशअप्स की रहेगी धूम

सिंधी सांस्कृतिक संध्या में दर्शकों को पारंपरिक सूफी कलाम, लोक धुनों और आधुनिक सिंधी मैशअप्स का संगम सुनने को मिलेगा। नील तलरेजा के चर्चित गीतों में 'हा माह सिंधी आह्यान', 'द झूलेलाल मैशअप' और 'फकीरानी तबीयत' शामिल हैं। इन प्रस्तुतियों के जरिए कलाकार सिंधी संस्कृति की पारंपरिक पहचान को आधुनिक संगीत शैली के साथ मंच पर उतारेंगे।

देश-विदेश में 450 से अधिक लाइव शो

नील तलरेजा को बड़े मंचों पर प्रस्तुति देने का अनुभव है। वे भारत के विभिन्न शहरों के साथ दुबई सहित विदेशों में 450 से अधिक लाइव शो कर चुके हैं। दशहरा मेले की सिंधी सांस्कृतिक संध्या में उनकी प्रस्तुति को लेकर संगीत प्रेमियों में उत्सुकता है। कार्यक्रम में सिंधी लोक परंपरा, सूफियाना संगीत और आधुनिक धुनों के जरिए सांस्कृतिक विविधता की झलक देखने को मिलेगी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: