ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

कोटा दशहरा मेला: ‘एक शाम शहीदों के नाम’ आज, सुरेश वाडकर देंगे संगीतमय श्रद्धांजलि

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा दशहरा मेला: ‘एक शाम शहीदों के नाम’ आज, सुरेश वाडकर देंगे संगीतमय श्रद्धांजलि
कोटा दशहरा मेला: ‘एक शाम शहीदों के नाम’ आज, सुरेश वाडकर देंगे संगीतमय श्रद्धांजलि
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा, 24 अक्टूबर। राष्ट्रीय दशहरा मेला 2026 के तहत शनिवार को विजयश्री रंगमंच पर ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शाम 8:30 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध पार्श्वगायक पद्मश्री सुरेश वाडकर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों के माध्यम से देश के अमर शहीदों को संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

महापौर अनुसुईया गोस्वामी ने बताया कि कार्यक्रम में सुरेश वाडकर की गायकी मुख्य आकर्षण रहेगी। उनकी सुरीली आवाज में देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां श्रोताओं को देश के वीर सपूतों के बलिदान और राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ेंगी।

कई भाषाओं में दे चुके हैं आवाज

सुरेश वाडकर भारतीय संगीत जगत के प्रतिष्ठित पार्श्वगायकों में शामिल हैं। उन्होंने हिंदी और मराठी सिनेमा के अलावा भोजपुरी, कोंकणी और ओडिया भाषाओं में भी गायन किया है। संगीत के क्षेत्र में योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें वर्ष 2020 में पद्मश्री से सम्मानित किया। उन्हें वर्ष 2018 में सुगम संगीत के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और वर्ष 2011 में सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला।

लोकप्रिय गीतों से बनाई खास पहचान

सुरेश वाडकर ने ‘मेघा रे मेघा’ (प्यासा सावन), ‘मेरी किस्मत में तू नहीं शायद’ (प्रेम रोग) और ‘सीने में जलन’ जैसे गीतों से श्रोताओं के बीच खास पहचान बनाई है। दशहरा मेले के मंच पर उनकी प्रस्तुति को लेकर संगीत प्रेमियों में उत्सुकता है।

‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम के जरिए राष्ट्रीय दशहरा मेला समिति देश के शहीदों के बलिदान को याद करने और संगीत के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करेगी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: