ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

दशहरा मेले में बाल कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुतियों से मोहा दर्शकों का मन

विजयश्री रंगमंच पर बाल प्रतिभा कार्यक्रम के दूसरे भाग में दिखी सांस्कृतिक रंगों की झलक, अतिथियों ने कलाकारों को किया सम्मानित

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
दशहरा मेले में बाल कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुतियों से मोहा दर्शकों का मन
दशहरा मेले में बाल कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुतियों से मोहा दर्शकों का मन
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा, 4 नवंबर। राष्ट्रीय दशहरा मेला-2026 के तहत सोमवार को विजयश्री रंगमंच पर आयोजित बाल प्रतिभा कार्यक्रम (भाग-2) में नन्हे कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बच्चों ने भक्ति, राजस्थानी संस्कृति और देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत विघ्नहर्ता की वंदना से हुई। एके डांस एकेडमी की भावना कसेरा, द्विष्का कालरा, आराध्या मंडल और श्री जीता ने 'बप्पा मोरिया' गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मंच पर एक के बाद एक सांस्कृतिक और ऊर्जावान प्रस्तुतियों का सिलसिला चला।

राघवी दाधीच ने 'किसी ने मेरा श्याम देखा...' और 'जब जिद पर आ गई पार्वती...' जैसे गीतों पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुतियां दीं। अद्विका मेहरा ने 'वेलकम राजस्थान' के जरिए राजस्थानी संस्कृति की झलक दिखाई। वहीं, अथर्व कारवानी ने 'विजयी भवः' गीत पर जोशपूर्ण प्रस्तुति देकर दर्शकों में उत्साह भर दिया।

हर्षाली शर्मा ने 'ढोलीडा...' गीत पर आकर्षक नृत्य किया, जबकि युवराज ने 'मैं ही हूं...' गीत पर अपनी कला का प्रदर्शन कर तालियां बटोरीं। बाल कलाकारों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने सराहा।

कार्यक्रम के अंत में बाल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उपायुक्त सत्यनारायण राठौर, महावीर सिसोदिया और जितेंद्र बग्गा ने सभी बाल कलाकारों को अपने हाथों से पारितोषिक प्रदान किए।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: