ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

कोटा दशहरा मेले में आज गूंजेंगे भजन, आशापुरा माताजी मंदिर में सजेगी भव्य भजन संध्या

श्रवण सेंदरी और भावेश पाराशर देंगे प्रस्तुतियां, बालाजी महाराज और माताजी की झांकियां रहेंगी आकर्षण

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा दशहरा मेले में आज गूंजेंगे भजन, आशापुरा माताजी मंदिर में सजेगी भव्य भजन संध्या
कोटा दशहरा मेले में आज गूंजेंगे भजन, आशापुरा माताजी मंदिर में सजेगी भव्य भजन संध्या
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

कोटा। राष्ट्रीय मेला दशहरा 2026 के तहत दुर्गा अष्टमी के अवसर पर सोमवार रात 8 बजे से आशापुरा माताजी मंदिर में भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा। इसमें राजस्थान के लोक गायक एवं भजन कलाकार श्रवण सेंदरी और लोकप्रिय गायक भावेश पाराशर भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।

आयोजन में भक्तिमय गीतों के साथ भगवान बालाजी महाराज और माताजी के अलौकिक स्वरूप की झांकियां भी सजाई जाएंगी।

महापौर अनसूईया गोस्वामी ने बताया कि भजन संध्या में कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे। श्रवण सेंदरी राजस्थानी लोकगीतों, डीजे गीतों तथा भगवान देवनारायण और श्रीकृष्ण के भजनों के लिए पहचाने जाते हैं। उनके लोकप्रिय गीतों में ‘थारी पल पल याद सतावे’, ‘मत लाओ राणी जेमती’, ‘म्हारी चुनड़ी ले गयो नन्दलाल’ और ‘जालो देवे गुजरी’ शामिल हैं।

मेला अधिकारी ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि भजन संध्या के दौरान मंदिर परिसर में भगवान बालाजी महाराज की भव्य झांकी और माताजी के अलौकिक स्वरूप की मनमोहक झांकी सजाई जाएगी। ये झांकियां कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेंगी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: