ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

दशहरा मेले में दो दिन बढ़ी व्यापारिक अवधि, अब धनतेरस तक सजेगी दुकानें; 5 नवंबर को ही होगा समापन

आमजन और व्यापारियों की मांग पर नगर निगम का फैसला, अतिरिक्त दो दिन भी मिलेंगी सुरक्षा, सफाई और बिजली सहित सभी सुविधाएं

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
दशहरा मेले में दो दिन बढ़ी व्यापारिक अवधि, अब धनतेरस तक सजेगी दुकानें; 5 नवंबर को ही होगा समापन
दशहरा मेले में दो दिन बढ़ी व्यापारिक अवधि, अब धनतेरस तक सजेगी दुकानें; 5 नवंबर को ही होगा समापन
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में खरीदारी करने वालों और व्यापारियों के लिए राहत की खबर है। आमजन और व्यापारियों की मांग को देखते हुए नगर निगम ने मेले की व्यापारिक अवधि दो दिन बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब व्यापारी धनतेरस के दिन तक अपनी दुकानें लगा सकेंगे और लोग त्योहार की खरीदारी के साथ मेले का आनंद भी उठा सकेंगे।

महापौर अनुसुइया गोस्वामी ने बताया कि मेला अब अपने अंतिम चरण में है। नवंबर की शुरुआत के साथ ही कर्मचारियों को वेतन भी मिल चुका है। ऐसे में व्यापारियों की ओर से लगातार मेला अवधि बढ़ाने की मांग की जा रही थी। वहीं, धनतेरस के अवसर पर खरीदारी को लेकर आमजन की ओर से भी अवधि बढ़ाने का सुझाव दिया जा रहा था। व्यापारिक हितों और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए दुकानों के संचालन की अवधि दो दिन बढ़ाई गई है।

महापौर ने स्पष्ट किया कि मेले का विधिवत और पारंपरिक समापन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 नवंबर को ही होगा। हालांकि, समापन समारोह के बाद भी अगले दो दिनों तक मेले में व्यापारिक गतिविधियां जारी रहेंगी। इस दौरान व्यापारियों को सुरक्षा और बुनियादी सुविधाएं भी पहले की तरह उपलब्ध कराई जाएंगी।

छुट्टियों में घर आने वालों को भी मिलेगा मौका

नगर निगम आयुक्त ओपी मेहरा ने बताया कि त्योहार और छुट्टियों के दौरान शहर से बाहर रहने वाले कई लोग अपने घर लौटते हैं। व्यापारिक अवधि बढ़ने से ऐसे लोगों, पर्यटकों और प्रवासियों को परिवार के साथ मेले में घूमने और त्योहार की खरीदारी करने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा।

नगर निगम प्रशासन की ओर से अतिरिक्त दो दिनों के दौरान भी मेले में सुरक्षा, सफाई, विद्युत व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाएं सुचारू रखने के इंतजाम किए गए हैं। इससे व्यापारियों के साथ आमजन को भी सुविधा मिलेगी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: