ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

कोटा दशहरा मेले में चम्बल राजस्थान केसरी कुश्ती दंगल का आगाज, पहलवानों को मिलेंगी कई सुविधाएं

कुश्ती संघ अध्यक्ष राजीव दत्ता की घोषणा- हर पहलवान को एक किलो और पदक विजेताओं को पांच किलो घी मिलेगा; राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले हाड़ौती के खिलाड़ियों को हवाई यात्रा की सुविधा भी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा दशहरा मेले में चम्बल राजस्थान केसरी कुश्ती दंगल का आगाज, पहलवानों को मिलेंगी कई सुविधाएं
कोटा दशहरा मेले में चम्बल राजस्थान केसरी कुश्ती दंगल का आगाज, पहलवानों को मिलेंगी कई सुविधाएं
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा, 2 नवंबर। 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेला-2026 के तहत सोमवार को दशहरा मैदान स्थित श्रीराम रंगमंच पर तीन दिवसीय चम्बल राजस्थान केसरी कुश्ती दंगल का शुभारंभ हुआ। प्रदेशभर से पहुंचे पहलवानों ने मैट पर अपनी ताकत और कौशल का प्रदर्शन किया। उद्घाटन समारोह में राजस्थान राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि पहलवान अपना पूरा ध्यान कुश्ती पर लगाएं, संसाधनों और सुविधाओं की जिम्मेदारी कुश्ती संघ उठाएगा।

दत्ता ने घोषणा की कि दंगल में भाग लेने वाले प्रत्येक पहलवान को एक किलो घी और पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को पांच किलो घी दिया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले हाड़ौती के खिलाड़ियों को संघ की ओर से नियमित रूप से घी उपलब्ध कराया जाएगा। इस व्यवस्था में उनके ट्रेनर, कोच और गुरु को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने वाले हाड़ौती के खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए हवाई यात्रा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

हार से सीखें, जीत को बनाएं मजबूत

मुख्य अतिथि राजीव दत्ता ने कहा कि हार और जीत खेल का हिस्सा हैं। हारने वाले खिलाड़ियों को अपनी कमियों से सीखना चाहिए, जबकि जीतने वालों को अपनी तैयारी और मजबूत करनी चाहिए। खेल में स्टैमिना का विशेष महत्व है, इसलिए खिलाड़ियों को फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ताजिकिस्तान में आयोजित खेलों में कुश्ती में स्वर्ण पदक मिलने के बाद महिलाओं में भी इस खेल के प्रति उत्साह बढ़ा है, जो सकारात्मक संकेत है।

नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ें युवा

दत्ता ने युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों से जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशा युवा पीढ़ी को खोखला कर रहा है। युवाओं को खेलों के माध्यम से स्वस्थ समाज और स्वस्थ भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

महापौर अनुसूया गोस्वामी ने कहा कि राष्ट्रीय दशहरा मेला संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। कुश्ती दंगल इस परंपरा को आगे बढ़ाने के साथ युवाओं को पारंपरिक खेलों से जोड़ रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और समर्पण के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

उपमहापौर विवेक राजवंशी ने कहा कि राजस्थान में कुश्ती को नए आयाम देने के लिए कुश्ती संघ लगातार प्रयास कर रहा है। जिमनास्टिक संघ के अध्यक्ष चैन सिंह राठौड़ ने राजीव दत्ता के नशामुक्ति अभियान की सराहना की।

पार्षदों ने गुर्ज भेंटकर किया स्वागत

समारोह में पार्षद सुरेश जादौन, देवेंद्र शर्मा, सुदर्शन गौतम, नवीन माथुर, हेमराज सिंह हाड़ा, बाबू संदीप भाटिया, कौशल शर्मा, सुनीता नायक, सीमा चौधरी और पारस कंवर ने गुर्ज भेंटकर कुश्ती संघ अध्यक्ष राजीव दत्ता का स्वागत किया।

हनुमानजी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया शुभारंभ

इससे पहले अतिथियों ने हनुमानजी के चित्र पर माल्यार्पण किया और रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़कर दंगल का विधिवत शुभारंभ किया। समारोह की अध्यक्षता राजस्थान राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता ने की। इस दौरान महापौर अनुसूया गोस्वामी, उपमहापौर विवेक राजवंशी, उपायुक्त धीरज कुमार सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता बद्री गोचर, कुश्ती संघ उपाध्यक्ष भंवर सिंह, वरिष्ठ रेफरी संजीव मलिक, आनंद गर्ग, पंकज सेठी, महंत राजेंद्र भारती, अतुल गोस्वामी और रामावतार शिवपुरी सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: