ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

दशहरा मेले की व्यंजन प्रतियोगिता में बिखरा स्वाद का जादू, खुशबू जैन रहीं प्रथम

बिना चूल्हा जलाए 23 प्रतिभागियों ने तैयार किए लजीज व्यंजन, स्वाद और प्रस्तुति के साथ नवाचार ने भी जीता दिल

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
दशहरा मेले की व्यंजन प्रतियोगिता में बिखरा स्वाद का जादू, खुशबू जैन रहीं प्रथम
दशहरा मेले की व्यंजन प्रतियोगिता में बिखरा स्वाद का जादू, खुशबू जैन रहीं प्रथम
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति | कोटा, 22 अक्टूबर। 133वें राष्ट्रीय मेला दशहरा-2026 के आयोजनों की शृंखला में गुरुवार को नगर निगम भवन परिसर में व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें शहर के 23 प्रतिभागियों ने अपनी पाक कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। बिना चूल्हा जलाए तैयार किए गए लजीज व्यंजनों की खुशबू से निगम भवन परिसर महक उठा। प्रतियोगिता में खुशबू जैन ने प्रथम, सविता गौतम ने द्वितीय और संतोष सुमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता का आयोजन उपायुक्त एवं प्रतियोगिता प्रभारी भावना सिंह के निर्देशन में किया गया। सुरक्षा और नवाचार को ध्यान में रखते हुए प्रतियोगिता स्थल पर चूल्हा, गैस या इंडक्शन का उपयोग कर खाना पकाने पर रोक लगाई गई थी। प्रतिभागियों को निर्धारित 30 मिनट में बिना आग का उपयोग किए अपनी पाक कला और कल्पनाशीलता के आधार पर व्यंजन तैयार करने थे।

मीठे, नमकीन और चटपटे व्यंजनों ने मोहा मन

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पारंपरिक स्वाद के साथ नए प्रयोगों का भी प्रदर्शन किया। किसी ने मीठे व्यंजन तैयार किए, तो किसी ने नमकीन और चटपटे स्वाद से अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया। प्रतिभागियों ने लड्डू, नाचोज चाट, ब्रेड स्लाइस पूरी, पकौड़ी चाट, दीया-बाती मिठाई, ब्रेड भल्ले, बिस्किट बास्केट चाट, बीटरूट बॉल, बंगाली भोज कुकीज, मूंगदाल पकौड़े, कोकोनट रोल, आंगन मटका पॉट, दही बड़े, पिस्कान केक, मल्टीग्रेन आटा कटोरी चाट और विभिन्न प्रकार के फलों से बने आकर्षक व्यंजन प्रस्तुत किए।

पूर्व पार्षद प्रतिभा गौतम और आरती शाक्यवाल ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। उन्होंने व्यंजनों के स्वाद, प्रस्तुतिकरण और नवाचार के आधार पर विजेताओं का चयन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशबू जैन, द्वितीय स्थान सविता गौतम और तृतीय स्थान संतोष सुमन ने हासिल किया। अतिथियों ने व्यंजनों का स्वाद चखकर प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की।

जनप्रतिनिधियों और निगम अधिकारियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में उप महापौर विवेक राजवंशी, पार्षद कैलाश गौतम, प्रमिला वर्मा, सीमा चौधरी, सुनीता नायक और पारस कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा निगम अधिकारी उत्कर्ष यादव, निर्मला, आरती परिहार, एक्सईएन सपना, डीएलआर, ऋचा गौतम, रूपम, पूजा, अंतिमा, प्रतीक्षा और मीना सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

दशहरा मेले में आगामी प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम

महापौर अनुसुईया गोस्वामी ने बताया कि राष्ट्रीय मेला दशहरा के दौरान शहरवासियों की भागीदारी और उत्साह बढ़ाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक, पारंपरिक और मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

आगामी कार्यक्रमों के तहत 24 अक्टूबर को मल्लखंभ प्रतियोगिता, 26 अक्टूबर को हत्ता माला प्रतियोगिता और 27 अक्टूबर को दिन में रंगोली, मांडना एवं मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसी दिन रात में साफा बांधो प्रतियोगिता होगी। 28 अक्टूबर को बेस्ट ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं, 30 अक्टूबर और 2 नवंबर को बाल प्रतिभा कार्यक्रम होंगे। 1 नवंबर को दाढ़ी-मूंछ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

राष्ट्रीय मेला दशहरा के अंतर्गत हो रही इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से शहरवासियों को अपनी कला, प्रतिभा और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: