ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

कोटा दशहरा मेले में आज सजेगी पंजाबी नाइट, जस्सी गिल और बब्बल राय मचाएंगे धमाल

शाम 8:30 बजे से विजयश्री रंगमंच पर होगा संगीत कार्यक्रम, 7:30 बजे पंजाबी अखाड़ेबाज दिखाएंगे गतका के हैरतअंगेज करतब

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा दशहरा मेले में आज सजेगी पंजाबी नाइट, जस्सी गिल और बब्बल राय मचाएंगे धमाल
कोटा दशहरा मेले में आज सजेगी पंजाबी नाइट, जस्सी गिल और बब्बल राय मचाएंगे धमाल
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा, 2 नवंबर। राष्ट्रीय दशहरा मेला-2026 में मंगलवार की शाम पंजाबी संस्कृति, संगीत और शौर्य का संगम देखने को मिलेगा। विजयश्री रंगमंच पर आयोजित पंजाबी नाइट में मशहूर गायक जस्सी गिल और बब्बल राय अपने लोकप्रिय गीतों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। वहीं, इससे पहले पंजाबी अखाड़ेबाज पारंपरिक सिख युद्ध कला 'गतका' का प्रदर्शन करेंगे।

महापौर अनुसूया गोस्वामी ने बताया कि पंजाबी नाइट का मुख्य संगीत कार्यक्रम रात 8:30 बजे शुरू होगा। इससे पहले शाम 7:30 बजे गतका का लाइव प्रदर्शन होगा। इसमें अखाड़ेबाज अपने साहस, शौर्य और युद्ध कला के कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

जस्सी गिल के हिट गानों पर झूमेंगे दर्शक

कार्यक्रम में प्रस्तुति देने आ रहे जसदीप सिंह गिल को संगीत जगत में जस्सी गिल के नाम से जाना जाता है।

उन्होंने वर्ष 2011 में 'बैचमेट' एल्बम से अपने संगीत सफर की शुरुआत की थी। वर्ष 2013 में आए गाने 'लांसर' से उन्हें व्यापक लोकप्रियता मिली। इसके बाद 'गिटार शिकदा', 'बापू जिम्मेदार' और नेहा कक्कड़ के साथ 'निकले करंट' जैसे गीतों ने उन्हें पहचान दिलाई। जस्सी गिल ने पंजाबी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज 420' और बॉलीवुड फिल्म 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' में अभिनय भी किया है।

बब्बल राय के गीतों पर भी झूमेंगे युवा

पंजाबी गायक सिमरनजीत सिंह राय, जिन्हें बब्बल राय के नाम से जाना जाता है, भी अपनी प्रस्तुति देंगे। 'ऑस्ट्रेलियन छल्ला' गीत से उन्हें खास लोकप्रियता मिली। इसके अलावा 'निक्की जेही जिंद', 'रंगीले' और 'कुड़ी तू पटाखा' उनके चर्चित गीतों में शामिल हैं। बब्बल राय ने 'सिंह वर्सेज कौर', 'दिलदारियां' और 'इक संधू हुंदा सी' जैसी पंजाबी फिल्मों में अभिनय भी किया है।

गतका प्रदर्शन रहेगा खास आकर्षण

पंजाबी नाइट में संगीत के साथ पारंपरिक सिख युद्ध कला गतका भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। अखाड़ेबाज तलवार और अन्य पारंपरिक कौशल के जरिए अपने करतब दिखाएंगे। इस तरह मेले की शाम में पंजाबी संगीत के साथ सिख संस्कृति और शौर्य की झलक भी देखने को मिलेगी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: