कोटा। राष्ट्रीय दशहरा मेला-2026 में मंगलवार रात आयोजित पंजाबी नाइट के दौरान हंगामे की घटना सामने आई। विजयश्री रंगमंच पर गायक जस्सी गिल की प्रस्तुति चल रही थी। इसी दौरान पीछे की ओर भीड़ में डांस कर रहे कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और युवकों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दीं।
अचानक हुए हंगामे से आसपास मौजूद दर्शकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख हंगामा कर रहे युवक इधर-उधर भागने लगे। इसके बाद मौके पर स्थिति संभाली गई।
कार्यक्रम के दौरान हुई इस घटना से कुछ देर के लिए पंजाबी नाइट के उत्साह के बीच व्यवधान पैदा हुआ।
