ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

दशहरा मेले में आज प्रेरणा, तकनीक और संगीत का संगम, सोनू शर्मा देंगे सफलता के मंत्र

विजयश्री रंगमंच पर शाम 5:30 बजे मोटिवेशनल सेशन, 7 बजे लेजर शो और रात 9 बजे स्थानीय प्रतिभाओं का कराओके कार्यक्रम

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
दशहरा मेले में आज प्रेरणा, तकनीक और संगीत का संगम, सोनू शर्मा देंगे सफलता के मंत्र
दशहरा मेले में आज प्रेरणा, तकनीक और संगीत का संगम, सोनू शर्मा देंगे सफलता के मंत्र
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा

133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में विजयश्री रंगमंच पर रविवार की शाम प्रेरणा, संगीत और आधुनिक तकनीक के नाम रहेगी। यहां युवाओं के लिए मोटिवेशनल सेशन, आकर्षक लेजर शो और स्थानीय कलाकारों के कराओके सिंगिंग कार्यक्रम आयोजित होंगे। तीनों कार्यक्रमों के जरिए दर्शकों को विचारों के साथ मनोरंजन का भी अनुभव मिलेगा।

महापौर अनुसूइया गोस्वामी ने बताया कि शाम 5:30 बजे देश के मोटिवेशनल स्पीकर और लाइफ कोच गुरु सोनू शर्मा युवाओं और आमजन को संबोधित करेंगे। वे जीवन प्रबंधन, सकारात्मक सोच और सफलता प्राप्त करने के व्यावहारिक सूत्र साझा करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को जीवन में आगे बढ़ने और चुनौतियों का सकारात्मक तरीके से सामना करने के लिए प्रेरित करना है।

इसके बाद शाम 7 बजे लेजर शो आयोजित होगा। इसमें रोशनी और आधुनिक तकनीक के माध्यम से मेले के भव्य स्वरूप और सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं रात 9 बजे स्थानीय प्रतिभाओं का कराओके सिंगिंग कार्यक्रम होगा। इसमें शहर के उभरते गायक अपनी आवाज और गायन प्रतिभा से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। मेले का यह मंच स्थानीय कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर भी देगा।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: