ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

दशहरा मेले में बिना अनुमति प्रचार पर निगम की कार्रवाई, पांच बैलून हटवाए

एक बैलून जब्त, एक के मामले में 60 हजार रुपए शुल्क जमा; तीन को राशि जमा कराने के निर्देश

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
दशहरा मेले में बिना अनुमति प्रचार पर निगम की कार्रवाई, पांच बैलून हटवाए
दशहरा मेले में बिना अनुमति प्रचार पर निगम की कार्रवाई, पांच बैलून हटवाए
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा

कोटा। 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में बिना अनुमति प्रचार करना प्रचारकर्ताओं को भारी पड़ रहा है। नगर निगम ने शनिवार शाम मेला परिसर में कार्रवाई करते हुए प्रचार के लिए लगाए गए पांच बैलून हटवा दिए। इनमें से एक बैलून जब्त कर लिया गया, जबकि एक के मामले में मौके पर 60 हजार रुपए शुल्क जमा करवाया गया। शेष तीन के संचालकों को जल्द राशि जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

उपायुक्त धीरज कुमार सोनी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। निगम के अनुसार, मेले में बिना अनुमति प्रचार सामग्री लगाने की शिकायतों और नियमों के उल्लंघन को देखते हुए कार्रवाई की गई।

उपायुक्त धीरज कुमार सोनी ने बताया कि मेला परिसर में किसी भी तरह की प्रचार सामग्री लगाने से पहले नगर निगम से विधिवत अनुमति लेना अनिवार्य है। इसके लिए निर्धारित शुल्क भी जमा कराना होता है। बिना अनुमति प्रचार सामग्री लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। नियमों की अनदेखी करने पर प्रचार सामग्री जब्त की जाएगी।

मेले में बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही और व्यावसायिक गतिविधियों के बीच प्रचार सामग्री लगाने के लिए निर्धारित नियमों की पालना सुनिश्चित करना निगम की प्राथमिकता है। निगम ने स्पष्ट किया है कि प्रचार करने वाले संबंधित व्यक्ति या संस्थान पहले अनुमति लें और निर्धारित शुल्क जमा कराएं, अन्यथा उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: