ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

कोटा में वैदिक रीति से होगा 15 फीट के इको फ्रेंडली रावण का दहन

20 अक्टूबर को गुरुधाम कॉलोनी में आयोजन, 10 छोटे इको फ्रेंडली रावण के पुतले नि:शुल्क बांटे जाएंगे

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा में वैदिक रीति से होगा 15 फीट के इको फ्रेंडली रावण का दहन
कोटा में वैदिक रीति से होगा 15 फीट के इको फ्रेंडली रावण का दहन
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

कोटा में पर्यावरण संरक्षण और वैदिक परंपराओं के साथ दशहरा मनाने की पहल के तहत सर्व हिंदू समाज सोशल क्रांतिकारी महासंघ की ओर से 20 अक्टूबर को 15 फीट ऊंचे इको फ्रेंडली रावण के पुतले का वैदिक रीति से दहन किया जाएगा। गुरुधाम कॉलोनी, रोटेदा रोड, कोटा जंक्शन पर होने वाले आयोजन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रावण का अंतिम संस्कार किया जाएगा। आयोजन के माध्यम से पर्यावरण अनुकूल तरीके से त्योहार मनाने और नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं से जोड़ने का संदेश दिया जाएगा।

महासंघ के मुख्य संयोजक एवं अध्यक्ष गोविंद नारायण अग्रवाल के संयोजन में तैयार किए जा रहे पुतले पर कुल 80 हजार रुपए खर्च किए जा रहे हैं। पुतले का 35 हजार रुपए मूल्य के मखमली और रेशमी वस्त्रों तथा जरी से श्रृंगार किया गया है। महासंघ के संस्थापक महामंत्री एवं प्रवक्ता राजाराम जैन 'कर्मयोगी' ने बताया कि सनातन धर्म और वाल्मीकि रामायण की मान्यताओं के अनुसार मृत्यु के बाद शत्रुता समाप्त हो जाती है। इसी भावना के तहत रावण दहन को अंतिम संस्कार की वैदिक प्रक्रिया के रूप में संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए पंडित विनीत शर्मा और उनके समूह द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार किया जाएगा।

आयोजन में एक पीपा देसी घी, नारियल, 11 किलोग्राम हवन सामग्री, पांच किलोग्राम चंदन की लकड़ी, एक किलोग्राम कपूर, दो किलोग्राम अगर-तगर और एक किलोग्राम गूगल का उपयोग किया जाएगा।

रावण वध की लीला का होगा मंचन

पुतला दहन से पहले राम कला संस्थान के निदेशक दीपक शर्मा और उनके कलाकार समूह द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। इसमें प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान, अंगद और जामवंत से जुड़े प्रसंगों के साथ रावण वध की लीला प्रस्तुत की जाएगी।

10 छोटे पुतले नि:शुल्क बांटेंगे

इको फ्रेंडली रावण दहन क्लब के मुख्य संरक्षक डॉ. एमएल अग्रवाल और डॉ. अरुणा अग्रवाल ने बताया कि नई पीढ़ी में पर्यावरण अनुकूल त्योहार मनाने की भावना विकसित करने के उद्देश्य से सात फीट ऊंचे 10 इको फ्रेंडली रावण के पुतले नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे। इनका वितरण 19 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से 20 अक्टूबर दोपहर 12 बजे तक घोड़े वाले चौराहे के पास किया जाएगा। इच्छुक नागरिक और संस्थाएं महासंघ के हेल्पलाइन नंबर 9829328525 पर संपर्क कर पुतला प्राप्त कर सकती हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गुरुधाम शाखा अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा और महिला शाखा अध्यक्ष नीलम शर्मा ने क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: