कोटा। नगर निगम चुनाव की मतगणना के बीच जेडीबी कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर आस्था से जुड़ी एक तस्वीर ने ध्यान खींचा। वार्ड 51 से निर्दलीय प्रत्याशी मनोज चौधरी की समर्थक वंदना नतीजों का इंतजार करते हुए डायरी में बार-बार ‘राधे-राधे’ लिखती नजर आईं।
डायरी और पेन लेकर बैठीं वंदना लिखने के साथ ‘राधे-राधे’ का जाप भी कर रही थीं।
मतगणना के तनाव और परिणाम को लेकर उत्सुकता के बीच उनका यह अंदाज दूसरे समर्थकों से अलग दिखाई दिया।
मतगणना स्थल पर जहां प्रत्याशियों और समर्थकों की निगाहें वोटों के आंकड़ों पर टिकी थीं, वहीं वंदना नाम स्मरण में जुटी रहीं। चुनावी गहमागहमी के बीच डायरी के पन्नों पर लिखा ‘राधे-राधे’ नतीजों के इंतजार से जुड़ी एक अलग तस्वीर बन गया।
