नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा
कोटा। पंचायतीराज चुनाव की ड्यूटी में लापरवाही बरतने और निर्वाचन कार्य करने से इनकार करने पर जिला निर्वाचन अधिकारी पीयूष समारिया ने चार कार्मिकों को निलंबित कर दिया है। मतदान दलों की रवानगी के दौरान गैरहाजिर रहने और निर्वाचन कार्य में सहयोग नहीं करने के मामलों में यह कार्रवाई की गई।
निलंबित कार्मिकों में जीएसएस टांडा के शारीरिक शिक्षक वीरेंद्र गोचर, इटावा ब्लॉक के व्याख्याता मुकेश मीणा, बड़गांव के वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक गणेश शंकर नावर और गोदला निराहा के अध्यापक कपिल शर्मा शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से इनके निलंबन के आदेश जारी किए गए हैं।
कार्मिकों के खिलाफ राजस्थान सिविल सेवा नियम, 1958 के नियम 13(1) के तहत कार्रवाई की गई है। निर्वाचन कार्य के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और जिम्मेदारी निभाने से इनकार करने के मामलों में प्रशासन ने निलंबन की कार्रवाई की।
