ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / चुनाव / लेख विस्तार
चुनाव

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने पत्नी के साथ किया मतदान, शांति धारीवाल के बयान पर पलटवार

बोले- ऊपर-ऊपर पॉलिश करने को विकास नहीं कहते, आम आदमी के घर तक पहुंचे सड़क, बिजली और पानी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने पत्नी के साथ किया मतदान, शांति धारीवाल के बयान पर पलटवार
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने पत्नी के साथ किया मतदान, शांति धारीवाल के बयान पर पलटवार
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। नगर निगम चुनाव के दौरान राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर अपनी पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद उन्होंने पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल के बयान पर पलटवार करते हुए विकास के मुद्दे पर भाजपा सरकार का पक्ष रखा।

हीरालाल नागर ने कहा कि विकास केवल कंगूरे लगाने या ऊपर-ऊपर पॉलिश करने का नाम नहीं है। वास्तविक विकास वही है, जो धरातल पर दिखाई दे और आम आदमी के घर तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं जनता तक पहुंचाना ही असली विकास है।

शांति धारीवाल के बयान पर किया पलटवार

पूर्व मंत्री शांति धारीवाल द्वारा भाजपा के बड़े नेताओं पर केवल ज्ञान बांटने और धरातल पर काम नहीं करने के आरोपों को लेकर नागर ने कहा कि भाजपा सरकार के काम जमीन पर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार आमजन से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दे रही है।

नागर ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कोटा दौरे और चुनाव प्रचार का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता जनता के बीच रहकर काम करने में विश्वास रखते हैं और उनके काम धरातल पर दिखाई देते हैं।

ऊर्जा मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के नेता केवल होटल में बैठकर सत्ता चलाने में विश्वास नहीं रखते, बल्कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने का प्रयास करते हैं।

नगर निगम चुनाव के दौरान नेताओं के बीच विकास कार्यों को लेकर जुबानी जंग भी तेज हो गई है। मतदान के बीच सामने आए नागर के बयान से कोटा की सियासत में चुनावी माहौल और गरमाने के संकेत हैं।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: