ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

63 वर्षीय महिला के पेट से निकाला डेढ़ किलो का ओवेरियन ट्यूमर

तीन दिन में मरीज की हालत सामान्य, खुद चलकर घर गई महिला

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
63 वर्षीय महिला के पेट से निकाला डेढ़ किलो का ओवेरियन ट्यूमर
63 वर्षीय महिला के पेट से निकाला डेढ़ किलो का ओवेरियन ट्यूमर
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा @ ईथॉस हॉस्पिटल में 63 वर्षीय महिला के पेट में मौजूद करीब डेढ़ किलो वजनी जटिल ओवेरियन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया गया। महिला लंबे समय से पेट में भारीपन और असहजता की समस्या से परेशान थी। जांच कराने पर बाएं अंडाशय में बड़े आकार का ट्यूमर सामने आया। वरिष्ठ लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. रोहित दाधीच ने बताया कि ट्यूमर का आकार काफी बड़ा होने के कारण सर्जरी जटिल थी।

ऑपरेशन के दौरान करीब डेढ़ किलो वजनी ट्यूमर को एक साथ पूरी तरह बाहर निकाला गया। इसके साथ ही प्रभावित बाएं अंडाशय को भी सुरक्षित तरीके से निकाल दिया गया। सर्जरी के दौरान किसी तरह की जटिलता सामने नहीं आई। यह ऑपरेशन डॉ. रोहित दाधीच, डॉ. मनमोहन अग्रवाल और उनकी टीम ने संयुक्त रूप से किया। चिकित्सकों के अनुसार ऑपरेशन के बाद महिला की रिकवरी तेजी से हुई। तीन दिन के भीतर उनकी स्थिति संतोषजनक हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। महिला अस्पताल से स्वयं चलकर घर गई। डॉ. दाधीच ने बताया कि महिलाओं में लगातार पेट भारी रहना, पेट का आकार बढ़ना, दर्द, असहजता या अन्य असामान्य लक्षणों को सामान्य मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कई बार ऐसे लक्षण अंडाशय से जुड़ी गंभीर समस्या का संकेत हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि समय पर जांच कराने से बीमारी का शुरुआती स्तर पर पता लगाया जा सकता है। इससे उपचार की योजना बेहतर तरीके से बनाई जा सकती है और जटिलता का खतरा भी कम होता है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: