ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

कोटा एक्सप्रेसवे हादसा: ओम बिरला अस्पताल पहुंचे, घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश

कराड़िया टोल के पास पुलिया से 15 फीट नीचे गिरी थी ट्रैवलर, घायलों का न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा उपचार

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा एक्सप्रेसवे हादसा: ओम बिरला अस्पताल पहुंचे, घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश
कोटा एक्सप्रेसवे हादसा: ओम बिरला अस्पताल पहुंचे, घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कराड़िया टोल प्लाजा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में आठ श्रद्धालुओं की मौत के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने घायलों से मिलने न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों की कुशलक्षेम पूछी और चिकित्सकों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बिरला ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि दुर्घटना की जांच करवाई जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और कमियों के आधार पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

शनिवार सुबह कोटा ग्रामीण क्षेत्र के सीमलिया थाना इलाके में कराड़िया टोल के पास भोपाल से खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रही यात्रियों से भरी ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 15 फीट नीचे गिर गई थी। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हुए। घायलों को कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल और एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हाईवे की कमियों को दूर करने पर जोर

ओम बिरला ने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे सहित अन्य राजमार्गों पर निगरानी के लिए टीमें काम कर रही हैं। कुछ कमियां सामने आई हैं, जिन्हें दूर करने के लिए तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के मामले में किसी तरह की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बिरला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को कोटा पहुंचने पर किसी तरह की परेशानी नहीं हो। उनके ठहरने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए भी संवेदनशीलता के साथ काम किया जाए। इस दौरान जिला कलक्टर, शहर पुलिस अधीक्षक और चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

चालक को झपकी आने की आशंका

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि ट्रैवलर चालक को नींद की झपकी आने से वाहन असंतुलित हुआ और पुलिया से नीचे गिर गया। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। दुर्घटना ने एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों की सतर्कता, लंबी दूरी की यात्रा के दौरान विश्राम और सड़क सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: