ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

खाकी वर्दी पहनकर आया शातिर चोर: कंसुआ चौराहे पर पहले बाइक सवारों को रुकने का करता रहा इशारा, फिर मोपेड चुराकर हुआ फरार; CCTV में कैद

उद्योग नगर थाना क्षेत्र में 14 अगस्त की सुबह की वारदात; हाथ में झंडा और डायरी लिए दिखा बुजुर्ग, सर्विस दुकान के बाहर से उड़ाई गाड़ी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
खाकी वर्दी पहनकर आया शातिर चोर: कंसुआ चौराहे पर पहले बाइक सवारों को रुकने का करता रहा इशारा, फिर मोपेड चुराकर हुआ फरार; CCTV में कैद
खाकी वर्दी पहनकर आया शातिर चोर: कंसुआ चौराहे पर पहले बाइक सवारों को रुकने का करता रहा इशारा, फिर मोपेड चुराकर हुआ फरार; CCTV में कैद
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित कंसुआ चौराहे पर पुलिस की वर्दी पहनकर आए एक शातिर चोर द्वारा मोपेड चुराने का अनोखा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बुजुर्ग वेशधारी चोर ने पहले सड़क पर खड़े होकर पुलिसकर्मी की तरह रौब जमाने की कोशिश की और फिर मौका मिलते ही मोपेड लेकर रफूचक्कर हो गया। पूरी वारदात पास की दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

14 अगस्त की सुबह की घटना

घटना 14 अगस्त सुबह करीब 6:30 बजे की है। मोपेड सर्विस सेंटर के मालिक समीर ने बताया कि जब वह सुबह अपनी दुकान पहुंचे तो बाहर खड़ी मोपेड गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद जब दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, तो चोरी की पूरी हकीकत सामने आई।

पुलिसकर्मी बनकर कर रहा था नौटंकी

CCTV फुटेज में दिखाई दिया कि पुलिस की खाकी वर्दी पहने एक बुजुर्ग शख्स चौराहे पर घूम रहा था। उसके एक हाथ में झंडा और दूसरे हाथ में डायरी व कागजात थे। वह काफी देर तक सड़क पर खड़े होकर वहां से गुजरने वाले बाइक सवारों को रोकने का इशारा करता रहा। जब किसी राहगीर ने उस पर ध्यान नहीं दिया, तो वह सीधे सर्विस सेंटर के बाहर पहुंचा और वहां खड़ी मोपेड स्टार्ट कर फरार हो गया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना उद्योग नगर थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फर्जी पुलिसकर्मी बनकर चोरी करने वाले आरोपी की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: