ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

त्योहारों पर रेल यात्रियों को राहत, कोटा होकर गुजरेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, रामगंज मंडी, भवानी मंडी और हिण्डौन सिटी में मिलेगा ठहराव; 14 नवंबर को दोनों ट्रेनें होंगी रवाना

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
त्योहारों पर रेल यात्रियों को राहत, कोटा होकर गुजरेंगी दो स्पेशल ट्रेनें
त्योहारों पर रेल यात्रियों को राहत, कोटा होकर गुजरेंगी दो स्पेशल ट्रेनें
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। उत्राण (सूरत)-लालकुआं वन-वे स्पेशल और राजगीर-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन कोटा मंडल के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। इनके ठहराव से कोटा सहित हाड़ौती और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

पहली ट्रेन उत्राण (सूरत)-लालकुआं वन-वे स्पेशल 14 नवंबर को दोपहर 2:15 बजे उत्राण से रवाना होगी। यह ट्रेन 15 नवंबर की रात 12:30 बजे कोटा पहुंचेगी। इसके अलावा सवाई माधोपुर और भरतपुर स्टेशनों पर भी इसका ठहराव रहेगा।

दूसरी ट्रेन राजगीर-अहमदाबाद स्पेशल 14 नवंबर को दोपहर 2:45 बजे राजगीर से रवाना होगी। यह ट्रेन 15 नवंबर को सुबह 11:28 बजे बयाना, 11:55 बजे हिण्डौन सिटी और दोपहर 1:54 बजे सवाई माधोपुर पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 3:11 बजे कोटा, शाम 4:09 बजे रामगंज मंडी और 4:29 बजे भवानी मंडी पहुंचेगी।

त्योहारी सीजन में अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को आवागमन के लिए एक और विकल्प मिलेगा। रेलवे के इस निर्णय से कोटा मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: