ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

कोटा में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 8 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए

राखी पर्व को देखते हुए एक दर्जन दुकानों का औचक निरीक्षण; घेवर, गुलाब जामुन, कचौरी, समोसा, नमकीन और बर्फी के सैंपल जांच के लिए भेजे

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 8 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए
कोटा में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 8 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। राखी पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों की बढ़ी खपत के बीच मिलावट की आशंका को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कोटा जिले में कार्रवाई की। ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा दल ने करीब एक दर्जन खाद्य पदार्थों की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशन, अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह तथा जिला कलेक्टर एवं सीएमएचओ डॉ. नरेंद्र नागर के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।

8 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान घेवर, गुलाब जामुन, कचौरी, समोसा, नमकीन और बर्फी सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 8 सैंपल लिए। सभी सैंपलों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट से संबंधित स्थिति स्पष्ट होगी। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नमकीन निर्माता को सुधार नोटिस

कार्रवाई के दौरान एक नमकीन निर्माता के यहां सैनिटेशन और हाइजीन की स्थिति निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया।

संबंधित प्रतिष्ठान को साफ-सफाई और गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जवाब प्रस्तुत करने के लिए भी कहा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय पर जवाब नहीं देने अथवा गुणवत्ता में सुधार नहीं करने पर FSSAI एक्ट के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा दल ने की कार्रवाई

कार्रवाई करने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप अग्रवाल, अरुण सक्सेना और मोजीलाल कुंभकार शामिल रहे। विभाग की ओर से त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की जांच आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: