ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

दीपोत्सव में चार बार एसडीपी देकर बचाई मरीज की जान, चार रक्तवीर बने मानवता के प्रहरी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
दीपोत्सव में चार बार एसडीपी देकर बचाई मरीज की जान, चार रक्तवीर बने मानवता के प्रहरी
दीपोत्सव में चार बार एसडीपी देकर बचाई मरीज की जान, चार रक्तवीर बने मानवता के प्रहरी
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

त्योहारी दिनों में अस्पताल में भर्ती मरीज को मिली मदद, महावीर राठौर, रोहित गोयल, गुलशन राठौर और प्रदीप खींची ने किया प्लेटलेट्स दान

कोटा। दीपोत्सव के पांच दिनों में जहां शहर रोशनी और खुशियों में डूबा रहा, वहीं टीम जीवनदाता के रक्तवीरों ने अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मदद के लिए लगातार चार बार एसडीपी (सिंगल डोनर प्लेटलेट्स) उपलब्ध कराई। इटावा निवासी गोर्धन बैरवा स्क्रब टाइफस से पीड़ित हैं और उनकी प्लेटलेट्स लगातार गिर रही थीं। चिकित्सकों ने उन्हें बार-बार एबी पॉजिटिव एसडीपी चढ़ाने की सलाह दी थी। त्योहारी समय में प्लेटलेट्स की व्यवस्था नहीं होने से मरीज का बेटा सोनू बैरवा परेशान था।

टीम जीवनदाता के संरक्षक एवं संयोजक भुवनेश गुप्ता ने बताया कि संपर्क होने पर रक्तवीरों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया। महावीर राठौर ने पहली एसडीपी दी। वे अब तक छह बार एसडीपी डोनेशन और 31 बार रक्तदान कर चुके हैं। दूसरी एसडीपी गुलशन राठौर ने दी। वे 11 बार एसडीपी डोनेशन और 39 बार रक्तदान कर चुके हैं। तीसरी एसडीपी रोहित गोयल ने दी। उनके एसडीपी डोनेशन की संख्या 37 हो गई है, जबकि वे 19 बार रक्तदान भी कर चुके हैं। चौथी एसडीपी प्रदीप खींची ने उपलब्ध कराई। यह उनका दूसरा एसडीपी डोनेशन था।

समय पर एसडीपी मिलने से मरीज की हालत में सुधार हुआ। लायंस क्लब कोटा टेक्नो के निदेशक भुवनेश गुप्ता ने कहा कि दीपोत्सव के दौरान रक्तवीरों ने जरूरतमंद मरीज की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की। चारों रक्तदाताओं ने त्योहार के मौके पर किसी अनजान परिवार के घर उम्मीद की रोशनी पहुंचाई।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: