ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

रोटरी क्लब कोटा ने 60 बच्चों की आंखों और दांतों की जांच की

तारे जमीन पर स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, बच्चों को नजर के चश्मे भी वितरित किए जाएंगे

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
रोटरी क्लब कोटा ने 60 बच्चों की आंखों और दांतों की जांच की
रोटरी क्लब कोटा ने 60 बच्चों की आंखों और दांतों की जांच की
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। रोटरी क्लब कोटा और उडिआ बस्ती स्थित तारे जमीन पर स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 10 अक्टूबर को निशुल्क दंत एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 60 बच्चों की आंखों और दांतों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

रोटरी क्लब कोटा के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खींची ने बताया कि शिविर का उद्देश्य बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आंखों और दांतों की देखभाल के प्रति जागरूक करना था।

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जांच

शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अंकुर गुप्ता ने बच्चों की आंखों की जांच की, जबकि डॉ. शेफाली शर्मा ने दांतों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। क्लब की ओर से जरूरत के अनुसार बच्चों के नजर के चश्मे बनवाकर वितरित किए जाएंगे।

विद्यालय की निदेशक उषा बाफना ने इस पहल के लिए रोटरी क्लब का आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ आंखें और स्वस्थ दांत बच्चों के बेहतर जीवन के लिए जरूरी हैं।

क्लब पदाधिकारी और स्कूल स्टाफ रहे मौजूद

क्लब सचिव मुकेश चौधरी ने बताया कि शिविर के दौरान पूर्व अध्यक्ष सुनील बाफना, क्लब लर्निंग फैसिलिटेटर मुकेश व्यास, सह सचिव जयंत उपाध्याय, संजय जैन, अनुराग उपाध्याय, डॉ. शशांक शर्मा, डॉ. सलोनी गुप्ता और अमन जैन सहित क्लब के सदस्य एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।

इस अवसर पर क्लब कोषाध्यक्ष घनश्याम मूंदड़ा ने शिविर के आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। क्लब प्रवक्ता संजय गोयल ने बताया कि रोटरी क्लब कोटा समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: