कोटा। सोगरिया स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में रोटरी क्लब कोटा राउंड टाउन की ओर से निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 135 स्कूली विद्यार्थियों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया।
क्लब अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल ने बताया कि शिविर का आयोजन मिश्रा ऑप्टिशन एवं क्लब सदस्य रोटेरियन ललित मिश्रा के सहयोग से किया गया। जांच के दौरान जिन विद्यार्थियों को चश्मे की आवश्यकता पाई गई, उन्हें क्लब की ओर से निशुल्क चश्मे वितरित किए जाएंगे।
रश्मि अग्रवाल ने कहा कि स्कूली बच्चों की नियमित रूप से नेत्र जांच कराया जाना जरूरी है, क्योंकि समय पर आंखों से जुड़ी समस्या की पहचान होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई पर इसका असर कम किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब कोटा राउंड टाउन शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में लगातार सक्रिय रहता है।
शिविर में रोटरी क्लब कोटा नॉर्थ के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने भी सहयोग किया। जनप्रतिनिधि ललन शर्मा ने क्लब की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद ने शिविर के आयोजन और सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त
किया।
