ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / सामाजिक सरोकार / लेख विस्तार
सामाजिक सरोकार

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 285 लोगों की स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी परामर्श सेवाएं

विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की जांच, जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई निःशुल्क चिकित्सा सुविधा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 285 लोगों की स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी परामर्श सेवाएं
निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 285 लोगों की स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी परामर्श सेवाएं
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा, 28 सितंबर। अग्रवाल सेवा उत्थान समिति, मानव मंदिर समिति, श्री गिरधर गोपाल राजमल सर्राफ चैरिटेबल ट्रस्ट, लायंस क्लब कोटा साउथ एवं इथॉस अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को टीलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 285 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक चिकित्सा परामर्श भी दिया।

अग्रवाल सेवा उत्थान समिति के अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सहज एवं निःशुल्क रूप से उपलब्ध कराना है। जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना संस्था की प्राथमिकता है।

समिति के महामंत्री संजय गोयल एवं सचिव गजानंद सिंघल ने बताया कि शिविर में फिजिशियन डॉ. राहुल मित्तल, वरिष्ठ ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. राजेश गोयल, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नवीन गोयल, फिजिशियन डॉ. विजय गोयल, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. आशीष प्रेमावत, डॉ. गजेंद्र नागर, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. आर्ची चरपोटा, इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. कमलेश अग्रवाल, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. राधे अग्रवाल एवं डॉ. रितिका बंसल ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया।

जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने की शिरकत

शिविर की संयोजक आराधना अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपमहापौर विवेक राजवंशी सहित पार्षद सुरेंद्र अग्रवाल, क्रांति जैन, लोकेश गुप्ता, व्यापार महासंघ के उपाध्यक्ष सुरेंद्र गोयल विचित्र, मानव मंदिर समिति के सचिव राजेंद्र अग्रवाल, समाजसेवी संदीप अग्रवाल चांदीवाला, लायंस क्लब कोटा साउथ की अध्यक्ष सुधा शर्मा और इथॉस अस्पताल के निदेशक जितेंद्र कुमार गोयल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

उपमहापौर विवेक राजवंशी ने कहा कि ऐसे चिकित्सा शिविरों के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिलती हैं। उन्होंने आयोजक संस्थाओं के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समाजसेवी संस्थाओं को स्वास्थ्य एवं सेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य करते रहना चाहिए।

कार्यक्रम में प्रमोद अग्रवाल, पीपी गुप्ता, लायंस क्लब साउथ की सचिव अनामिका राठौर, कोषाध्यक्ष प्रतिभा गुप्ता, नवीन अग्रवाल, मनोज गोयल, मुकेश गुप्ता, कुसुम गुप्ता, विशाल अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, आरएन गर्ग, दिनेश अग्रवाल, मनोज गुप्ता, किशन अग्रवाल, संजय गुप्ता, पवन अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, किरण अग्रवाल, भावना अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, प्रमिला गुप्ता सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: