ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

चंबल गार्डन में गांधी जयंती पर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, ऊर्जा मंत्री ने अर्पित की पुष्पांजलि

विधायक संदीप शर्मा, महापौर अनुसुईया गोस्वामी और जिला कलक्टर ने भी किया नमन, रामधुनी व गांधीजी के प्रिय भजनों की दी प्रस्तुति

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
चंबल गार्डन में गांधी जयंती पर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, ऊर्जा मंत्री ने अर्पित की पुष्पांजलि
चंबल गार्डन में गांधी जयंती पर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, ऊर्जा मंत्री ने अर्पित की पुष्पांजलि
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा, 2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को चंबल गार्डन स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, नगर निगम महापौर अनुसुईया गोस्वामी सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी गांधीजी को नमन किया।

इस अवसर पर शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन, जिला कलक्टर पीयूष समारिया, नगर निगम आयुक्त ओपी मेहरा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनके विचारों एवं आदर्शों को याद किया।

रामधुनी और भजनों से गांधीजी को किया याद

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान रामधुनी के साथ महात्मा गांधी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी गई। इसमें 'वैष्णव जन तो तेने कहिये' और 'रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम' जैसे भजनों की मधुर प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. हेमलता गांधी ने किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सद्भाव के संदेश को स्मरण किया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: