ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

गणेश तालाब इलाके में सड़क पर दौड़ा 12 फीट लंबा अजगर, लोगों में मची दहशत

कार के टायर के पास छिप गया भारी-भरकम अजगर, स्नैक कैचर गोविंद शर्मा ने रेस्क्यू कर लाडपुरा के जंगल में छोड़ा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
गणेश तालाब इलाके में सड़क पर दौड़ा 12 फीट लंबा अजगर, लोगों में मची दहशत
गणेश तालाब इलाके में सड़क पर दौड़ा 12 फीट लंबा अजगर, लोगों में मची दहशत
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। गणेश तालाब इलाके में उस समय लोगों में दहशत फैल गई, जब एक भारी-भरकम अजगर सड़क पर नजर आया। करीब 12 फीट लंबे अजगर को देखकर राहगीर और स्थानीय लोग घबरा गए। अजगर सड़क पर इधर-उधर तेजी से रेंगता रहा और बाद में एक कार के टायर के पास जाकर छिप गया।

अजगर को सड़क से दूर भगाने के लिए स्थानीय लोगों ने प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद मामले की सूचना स्नैक कैचर गोविंद शर्मा को दी गई। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

कड़ी मशक्कत के बाद गोविंद शर्मा ने करीब 12 फीट लंबे और भारी-भरकम अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद अजगर को लाडपुरा क्षेत्र के जंगल में ले जाकर प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया।

अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू होने और जंगल में छोड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा रही और अजगर के रेस्क्यू को देखने के लिए लोग जुटे रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: