ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

गणेश जी से बड़ी उनकी सवारी, गणपति महाराज हैं विघ्नहारी

तिरंगा चौक के राजा का मनमोहक स्वरूप बना आकर्षण का केंद्र, 20 फीट की प्रतिमा देखने उमड़ रहे श्रद्धालु

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
गणेश जी से बड़ी उनकी सवारी, गणपति महाराज हैं विघ्नहारी
गणेश जी से बड़ी उनकी सवारी, गणपति महाराज हैं विघ्नहारी
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। पुरोहित नगर न्यू रेलवे कॉलोनी स्थित तिरंगा चौराहा इन दिनों गणेशोत्सव के दौरान आस्था और भव्यता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। प्रतिदिन होने वाले धार्मिक आयोजनों के साथ यहां गणेशोत्सव की भव्यता लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दराज के क्षेत्रों से तिरंगा चौराहा पहुंचे और गणपति महाराज की आरती में शामिल होकर दर्शन किए।

बालाजी नवयुवक मंडल, तिरंगा चौराहा की ओर से पिछले 10 वर्षों से गणेश प्रतिमा स्थापित कर गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। इस बार मंडल की ओर से गणेश भक्तों के लिए विशेष आकर्षण वाली प्रतिमा तैयार करवाई गई है। यहां स्थापित गणपति महाराज की प्रतिमा के साथ विशाल मूषक की सवारी श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रही है। खास बात यह है कि इस बार मूषक राजा गणेश जी से भी बड़े आकार के हैं।

मंडल के प्रवक्ता अजय त्रिवेदी ने बताया कि इस बार करीब 20 फीट ऊंची विशाल गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा में भगवान गणपति महाराज करीब 16 फीट लंबे और 10 फीट ऊंचे विशाल मूषक की सवारी करते हुए नजर आ रहे हैं। विशाल मूषक पर विराजमान गणपति महाराज के भव्य स्वरूप को विशेष रूप से तैयार किया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राठौर ने बताया कि गणेशोत्सव के दौरान क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों से भी श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। लोग परिवार के साथ गणपति महाराज के दर्शन कर आरती में शामिल हो रहे हैं।

मंडल सचिव सोहन सिंह ने बताया कि विशाल मूषक पर विराजमान गणपति महाराज का स्वरूप श्रद्धालुओं को बेहद आकर्षित कर रहा है। गणेशोत्सव के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों में स्थानीय नागरिक और युवा बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।

आयोजकों के अनुसार तिरंगा चौराहा पर आयोजित यह गणेशोत्सव धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सहभागिता का भी माध्यम बन रहा है। आयोजन में क्षेत्र के युवा और स्थानीय नागरिक मिलकर व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं। गणेशोत्सव के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने और समाज में आपसी एकजुटता का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: