ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

गोपेश्वर पार्क विकास समिति के रक्तदान शिविर में 31 यूनिट रक्तदान

गणेश महोत्सव के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगा, युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
गोपेश्वर पार्क विकास समिति के रक्तदान शिविर में 31 यूनिट रक्तदान
गोपेश्वर पार्क विकास समिति के रक्तदान शिविर में 31 यूनिट रक्तदान
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। महावीर नगर द्वितीय स्थित श्री गोपेश्वर मंदिर प्रांगण में रविवार को श्री गोपेश्वर पार्क विकास समिति की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं और महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए कुल 31 यूनिट रक्तदान किया।

समिति के अध्यक्ष देवकीनंदन गौतम ने बताया कि श्री गोपेश्वर मंदिर में गणेश महोत्सव के तहत गणेश स्थापना के साथ ही प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में समाजसेवा की भावना से रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

समिति के सचिव मनीष मालव ने बताया कि रक्तदान शिविर में क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान 31 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। वहीं नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में भी बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी पहुंचे और चिकित्सकीय परामर्श के साथ अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।

रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

शिविर के दौरान समिति के कोषाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा सहित समिति के सभी पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समिति पदाधिकारियों ने रक्तदाताओं, स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे कॉलोनीवासियों तथा आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। गणेश महोत्सव के तहत धार्मिक कार्यक्रमों के साथ सामाजिक सेवा से जुड़े आयोजन किए जाने पर क्षेत्रवासियों ने भी समिति की पहल की सराहना की।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: