ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

125 किलो गोबर से बनाई भगवान गोवर्धन की भव्य प्रतिमा, सोने-चांदी के आभूषणों से किया शृंगार

खेड़ली फाटक में 45 साल से निभाई जा रही परंपरा, 11 क्विंटल का छप्पन भोग लगाया; विधायक शांति धारीवाल ने किए दर्शन

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
125 किलो गोबर से बनाई भगवान गोवर्धन की भव्य प्रतिमा, सोने-चांदी के आभूषणों से किया शृंगार
125 किलो गोबर से बनाई भगवान गोवर्धन की भव्य प्रतिमा, सोने-चांदी के आभूषणों से किया शृंगार
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। गोवर्धन पूजा पर कोटा के खेड़ली फाटक इलाके में आस्था और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। यहां 125 किलो गाय के गोबर से भगवान गोवर्धन की भव्य प्रतिमा तैयार की गई। प्रतिमा का सोने-चांदी के आभूषणों से शृंगार कर 11 क्विंटल का छप्पन भोग अर्पित किया गया। नंदू शर्मा परिवार की ओर से पिछले 45 वर्षों से गोवर्धन पूजा पर यह आयोजन किया जा रहा है। इस परंपरा को निभाने के लिए परिवार करीब 15 दिन पहले से तैयारियां शुरू कर देता है।

पूजा के दिन परिवार के सदस्य सामूहिक रूप से गाय के गोबर से भगवान गोवर्धन की प्रतिमा तैयार करते हैं। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रतिमा का आकर्षक शृंगार किया जाता है। छप्पन भोग के दर्शन और पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं विधायक शांति धारीवाल भी पहुंचे। उन्होंने भगवान गोवर्धन के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान कांग्रेस नेता अमित धारीवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: