ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

कोटा में 125 किलो गोबर से बनाई भगवान गोवर्धन की प्रतिमा, सोने-चांदी के आभूषणों से किया शृंगार

45 साल से निभाई जा रही परंपरा, 11 क्विंटल का छप्पन भोग लगाया; विधायक शांति धारीवाल ने किए दर्शन

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा में 125 किलो गोबर से बनाई भगवान गोवर्धन की प्रतिमा, सोने-चांदी के आभूषणों से किया शृंगार
कोटा में 125 किलो गोबर से बनाई भगवान गोवर्धन की प्रतिमा, सोने-चांदी के आभूषणों से किया शृंगार
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। शहर के खेड़ली फाटक इलाके में गोवर्धन पूजा पर आस्था और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। यहां 125 किलो गाय के गोबर से भगवान गोवर्धन की भव्य प्रतिमा तैयार की गई। प्रतिमा का सोने-चांदी के आभूषणों से शृंगार किया गया और 11 क्विंटल का छप्पन भोग अर्पित किया गया। नंदू शर्मा परिवार की ओर से पिछले 45 वर्षों से गोवर्धन पूजा पर यह आयोजन किया जा रहा है।

आयोजन की तैयारियां 15 दिन पहले ही शुरू हो जाती हैं। पूजा के दिन परिवार के सदस्य मिलकर गाय के गोबर से भगवान गोवर्धन की प्रतिमा तैयार करते हैं। इसके बाद पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रतिमा का शृंगार किया जाता है और छप्पन भोग लगाया जाता है।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं विधायक शांति धारीवाल भी शामिल हुए। उन्होंने भगवान गोवर्धन के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान कांग्रेस नेता अमित धारीवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: