कोटा। जिले के सरकारी अस्पतालों में 1 अक्टूबर से ओपीडी के समय में बदलाव किया गया है। जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल सहित शहरी एवं ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में अब 31 मार्च तक शीतकालीन ओपीडी समय के अनुसार मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श मिलेगा।
सीएमएचओ डॉ. नरेंद्र नागर ने बताया कि 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक सामान्य दिनों में सरकारी अस्पतालों की ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होगी। वहीं रविवार और राजपत्रित अवकाश के दिन ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक रहेगा।
इस अवधि में मरीज निर्धारित समय के दौरान अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सकों से परामर्श ले सकेंगे।
जनता क्लिनिक में दो पारियों में ओपीडी
शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (जनता क्लिनिक) में मरीजों के लिए ओपीडी दो पारियों में संचालित होगी।
यहां पहली पारी सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा दूसरी पारी शाम 4 बजे से 6 बजे तक रहेगी।
रविवार एवं राजपत्रित अवकाश के दिन जनता क्लिनिक में ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक रहेगा। सीएमएचओ ने जिले के मरीजों से संशोधित ओपीडी समय के अनुसार अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है।
