ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

पहली बार विमान में बैठे बच्चों के सपनों को मिली उड़ान

15 विद्यार्थियों ने किया दिल्ली भ्रमण, बच्चों की पहली हवाई यात्रा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
पहली बार विमान में बैठे बच्चों के सपनों को मिली उड़ान
पहली बार विमान में बैठे बच्चों के सपनों को मिली उड़ान
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरीक अभिव्यक्ति @ कोटा

सरकारी स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों के लिए हवाई यात्रा और दिल्ली भ्रमण का अनुभव यादगार बन गया। राउंड टेबल इंडिया की कोटा सिटी राउंड टेबल 358 की ओर से ‘फ्लाइट ऑफ फैंटेसी’ पहल के तहत महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, रोजड़ी के कक्षा 8 के 15 मेधावी विद्यार्थियों को दिल्ली भ्रमण कराया गया। इनमें पांच छात्र और 10 छात्राएं शामिल थीं। विद्यार्थियों ने ट्रेन से दिल्ली पहुंचकर हुमायूं का मकबरा, कुतुब मीनार और लोटस टेंपल का भ्रमण किया। ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों को देखकर बच्चों ने देश की विरासत और स्थापत्य कला को करीब से जाना। यात्रा का सबसे रोमांचक अनुभव दिल्ली से जयपुर की पहली हवाई यात्रा रही।

पहली बार विमान में बैठकर आसमान में उड़ने का अनुभव बच्चों के लिए खास रहा। जयपुर पहुंचने पर विद्यार्थियों ने पत्रिका गेट का भ्रमण किया और फोटोशूट कराया। इसके बाद द फोर्ट में रात्रिभोज हुआ। KCRT 358 के अध्यक्ष रोहित जैन ने बताया कि पहल का उद्देश्य सरकारी स्कूलों के बच्चों को नए अनुभव देकर आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करना है। इस दौरान एरिया वाइस चेयरमैन किनशुक जैन, सचिव रमन भाटिया और सिद्धार्थ गौतम मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: