ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

गुड़ला स्टेशन पर ट्रेन हादसे की खबर से मचा हड़कंप, निकली मॉक ड्रिल

दो कोचों के पटरी से उतरने का बनाया गया सीन, रेलवे ने परखी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियां

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
गुड़ला स्टेशन पर ट्रेन हादसे की खबर से मचा हड़कंप, निकली मॉक ड्रिल
गुड़ला स्टेशन पर ट्रेन हादसे की खबर से मचा हड़कंप, निकली मॉक ड्रिल
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। गुड़ला स्टेशन के पास बुधवार को ट्रेन हादसे की सूचना से कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। सूचना मिली थी कि एक ट्रेन के दो कोच पटरी से उतर गए हैं। खबर मिलते ही रेलवे और जिला प्रशासन के अधिकारी एवं बचाव दल मौके की ओर रवाना हो गए। हालांकि मौके पर पहुंचने के बाद सामने आया कि कोई वास्तविक ट्रेन हादसा नहीं हुआ था, बल्कि रेलवे की ओर से आकस्मिक मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी।

जानकारी के अनुसार रेलवे ने गुड़ला स्टेशन पर आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल के तहत ट्रेन के दो कोचों के पटरी से उतरने का कृत्रिम दृश्य तैयार किया था। अभ्यास के दौरान संबंधित विभागों की आपसी समन्वय क्षमता, राहत एवं बचाव व्यवस्था और आपातकालीन प्रतिक्रिया की तैयारियों को परखा गया।

मॉक ड्रिल की जानकारी से पहले हादसे की सूचना तेजी से फैलने के कारण क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रेलवे और जिला प्रशासन का अमला भी तत्काल सक्रिय होकर मौके पर पहुंचा। बाद में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह वास्तविक हादसा नहीं, बल्कि आपातकालीन तैयारियों का अभ्यास था।

रेलवे की ओर से समय-समय पर इस तरह की मॉक ड्रिल आयोजित कर दुर्घटना जैसी परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का परीक्षण किया जाता है, ताकि वास्तविक आपात स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई की जा सके।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: