ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

गुमानपुरा थाने के सामने फाइनेंस कर्मचारी पर चाकू से हमला, पेट में लगा चाकू

पुरानी रंजिश और स्कूटी फाइनेंस विवाद की बात सामने आई, एक आरोपी डिटेन

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
गुमानपुरा थाने के सामने फाइनेंस कर्मचारी पर चाकू से हमला, पेट में लगा चाकू
गुमानपुरा थाने के सामने फाइनेंस कर्मचारी पर चाकू से हमला, पेट में लगा चाकू
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। गुमानपुरा थाने से महज कुछ दूरी पर कुछ लोगों ने एक फाइनेंस कर्मचारी पर हमला कर दिया। हमले के दौरान चाकू लगने से फाइनेंस कर्मचारी यासीन घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एमबीबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

गुमानपुरा पुलिस के अनुसार घायल यासीन अनंतपुरा क्षेत्र का रहने वाला है। वह पहले दादाबाड़ी के वक्फ नगर में रहता था। पुलिस के मुताबिक वक्फ नगर में रहने वाले कुछ पड़ोसियों से यासीन की पुरानी रंजिश चली आ रही है।

बताया जा रहा है कि यासीन को गुमानपुरा थाने के सामने वाली गली में कुछ लोगों ने घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। यासीन ने हमलावरों से बचने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपियों में से एक ने उसके पेट में चाकू मार दिया, जिससे वह घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल यासीन को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस ने मामले में एक आरोपी को डिटेन किया है और उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हमले के पीछे स्कूटी फाइनेंस से जुड़ा विवाद भी सामने आया है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमले के वास्तविक कारणों तथा अन्य आरोपियों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: