कोटा। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में रेल संरक्षा और सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए दो समपार फाटकों पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते कोटा-गुना रेलखंड पर स्थित संबंधित रेलवे फाटकों से सड़क वाहनों का आवागमन अस्थायी रूप से बंद रहेगा।
रेलवे के अनुसार, भौंरा–अन्ता और कल्याणपुरा–भौंरा के बीच स्थित समपार फाटकों पर 2 एवं 3 नवंबर को मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस दौरान दोनों दिन सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक इन फाटकों से सड़क यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
मरम्मत कार्य के दौरान वाहन चालकों को संबंधित रेलवे फाटकों से होकर आवागमन नहीं करने की सलाह दी गई है। यात्रियों और स्थानीय लोगों को इस अवधि में अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने तथा वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की आवश्यकता होगी।
