नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा
कोटा। अटवाल नगर स्थित गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह जी शहीद में कोटा नगर निगम के उपमहापौर विवेक राजवंशी सहित वर्तमान और पूर्व पार्षदों का अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। समारोह में उपमहापौर विवेक राजवंशी, स्थानीय पार्षद सुरेश सिंह जादौन, पार्षद सपना गंभीर और सोमा अहलूवालिया का सम्मान किया गया। वहीं पूर्व पार्षद योगेश अहलूवालिया एवं आशु गंभीर का भी अभिनंदन किया गया।
समारोह के दौरान उपमहापौर, वर्तमान पार्षदों और पूर्व पार्षदों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में माथा टेका और गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से गुरुनाम सिंह अंबावली, हेड ग्रंथी जोरावर सिंह, प्रभजोत सिंह, राजा सोनी, श्याम सिंह तुली, दविंदर कौर नरुला और सबरवाल जी ने अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया तथा भेंट प्रदान की।
इस अवसर पर पार्षद सुरेश सिंह जादौन ने वार्ड संख्या 68 की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके अनुरूप वार्ड की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि वार्ड की समस्याओं का समय पर समाधान करवाने के साथ विकास कार्यों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
समारोह में स्थानीय नागरिकों और अन्य गणमान्य लोगों ने भी भाग लिया। गुरुद्वारा परिसर में आयोजित कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
