कोटा। कोटा और हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस ने 11 नवंबर को अपने सफर के 24 साल पूरे कर लिए। इस मौके पर बुधवार सुबह 5:30 बजे कोटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर रेल प्रशंसकों ने केक काटकर ट्रेन का जन्मदिन मनाया। समारोह में दिल्ली सहित कई शहरों से रेल प्रशंसक पहुंचे। मंडल रेल प्रबंधक अनिल कालरा भी आयोजन में शामिल हुए और रेल प्रशंसकों का उत्साह बढ़ाया।
11 नवंबर 2002 को महज 8 कोच के साथ शुरू हुई इस ट्रेन का सफर अब 22 कोच तक पहुंच चुका है। करीब 76 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत रफ्तार के साथ इसे देश की सबसे तेज जनशताब्दी एक्सप्रेस होने का गौरव प्राप्त है। 24 साल में इस ट्रेन ने कोटा और राष्ट्रीय राजधानी के बीच रेल संपर्क को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई है।
‘विश्वास, संपर्क और प्रगति की यात्रा’ थीम पर आयोजित समारोह में रेल प्रशंसकों ने ट्रेन से जुड़ी यादें साझा कीं और इसके 24 वर्षों के सफर का जश्न मनाया।
