ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

दीपावली पर कोटा कचौरी और नमकीन का चढ़ा खुमार

त्यौहारी सीजन में दुकानों पर बढ़ी भीड़, राजस्थान के मुख्यमंत्री से लेकर विदेशी मेहमानों तक सब हैं कोटा की हींग कचौरी के दीवाने

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
दीपावली पर कोटा कचौरी और नमकीन का चढ़ा खुमार
दीपावली पर कोटा कचौरी और नमकीन का चढ़ा खुमार
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

​

​कोटा | सनातन धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार दीपावली जहां मिठाइयों की मिठास के लिए जाना जाता है, वहीं हाड़ौती अंचल में त्यौहार की खुशियां नमकीन और कोटा की प्रसिद्ध कचौरी के चटपटे ज़ायके के बिना अधूरी मानी जाती हैं। दीपावली फेस्टिवल सीजन की शुरुआत होते ही शहर के प्रमुख नमकीन और कचौरी के प्रतिष्ठानों पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है।

कोटा की मशहूर हींग कचौरी और स्वाद से भरपूर नमकीन की मांग अब केवल राजस्थान या देश तक ही सीमित नहीं रह गई है, बल्कि सात समंदर पार विदेश के कोने-कोने में भी इसकी सप्लाई की जा रही है। दिवाली के अवसर पर प्रवासी भारतीय और बाहर रहने वाले लोग अपनों के लिए कोटा से नमकीन और कचौरी के खास गिफ्ट पैक मंगवा रहे हैं।

​कोटा कचौरी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब भी राजस्थान प्रदेश के मुखिया कोटा दौरे पर आते हैं, तो वे भी कोटा की कचौरी का ज़ायका लेना नहीं भूलते। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि दीपोत्सव पर मिठाइयों के साथ-साथ नमकीन और कचौरी की बिक्री में कई गुना इजाफा हुआ है।

​हाड़ौती का यह अनोखा स्वाद दिवाली के जश्न को और अधिक चटपटा और यादगार बना रहा है। दुकानदारों ने भी बढ़ती मांग को देखते हुए नमकीन की विभिन्न किस्मों और कचौरी की विशेष पैकेजिंग की तैयारी पूरी कर ली है। कोटा से| ब्यूरो चीफ राजेंद्र भारद्वाज की खास रिपोर्ट

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: