नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा
कोटा शहर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई ऑपरेशन हॉक के तहत की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी अभिषेक भूमलिया को बैचमार्क सिटी नहर के पास से पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी रामपुरा कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले से 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। अवैध हथियार रखने के उद्देश्य और उससे जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।
